Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झामुमो में लगा मिलन समारोहों का तांता
    Breaking News

    झामुमो में लगा मिलन समारोहों का तांता

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 23, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। साल 2014 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले की घटना है। रांची संसदीय सीट से आजसू पार्टी के उम्मीदवार सुदेश महतो चुनाव लड़ रहे थे। उस दिन उनका रोड शो था। इसमें उमड़ी भीड़ से लग रहा था कि सुदेश अपने प्रतिद्वद्वियों, भाजपा के रामटहल चौधरी और कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को कड़ी टक्कर ही नहीं देंगे, बल्कि रेस का काला घोड़ा भी साबित हो सकते हैं। रोड शो में उमड़ी भीड़ से सुदेश के प्रतिद्वंद्वी भी आशंकित थे, क्योंकि उनके रोड शो में इतनी भीड़ नहीं हुई थी। चुनाव हुए और जब परिणाम आया, तो सुदेश महतो 1.42 लाख वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। राजनीतिक दृष्टिकोण से पहली बार संसदीय चुनाव में उतरे सुदेश का यह प्रदर्शन कहीं से खराब नहीं था, लेकिन तभी यह सवाल उठने लगा कि आखिर रोड शो में उमड़ी भीड़ के अनुरूप उन्हें वोट क्यों नहीं मिला।

    यह उदाहरण यह साबित करने के लिए काफी है कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से चुनावी जीत-हार तय नहीं होती है। लगभग यही स्थिति मिलन समारोहों के साथ भी है। लोकसभा चुनावों की आहट मिलने के साथ ही झारखंड के राजनीतिक दलों में मिलन समारोहों का तांता लगा हुआ है। पिछले दो महीने से एक दल को छोड़ कर दूसरे दल में शामिल होनेवालों की संख्या अचानक बढ़ गयी है। यदि दो महीने के दौरान आयोजित हुए मिलन समारोहों को जोड़ दिया जाये, तो यह संख्या चार सौ के आसपास बैठती है। इनमें गांव स्तर से राज्य स्तर तक के मिलन समारोह शामिल हैं। इन मिलन समारोहों को यदि लोकप्रियता का पैमाना माना जाये, तो राज्य का प्रमुख विपक्षी दल झामुमो निश्चित तौर पर इसमें अपने प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे है।

    पिछले दो महीने में झामुमो ने 125 से अधिक मिलन समारोहों का आयोजन कर दूसरे दलों को पछाड़ रखा है। इन मिलन समारोहों में करीब तीन हजार लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है। झामुमो के बाद दूसरे स्थान पर आजसू है, जिसने करीब 60 मिलन समारोह आयोजित किये हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस और चौथे स्थान पर झाविमो है, जिसके क्रमश: 40 और 30 मिलन समारोह आयोजित किये गये हैं। इस मोर्चे पर भाजपा सबसे अंतिम स्थान पर है, जिसने अब तक महज दर्जन भर मिलन समारोह आयोजित किये हैं। यहां एक और बात महत्वपूर्ण है और वह यह कि भाजपा में शामिल होनेवालों का जनाधार दूसरे दलों के मुकाबले काफी बड़ा है।

    मिलन समारोहों की संख्या के आधार पर झामुमो का दावा है कि वह आज की तारीख में झारखंड में सबसे लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी है। समाज के सभी वर्गों का समर्थन उसे मिल रहा है। दूसरी तरफ विरोधियों का कहना है कि मिलन समारोहों से लोकप्रियता को नहीं आंका जा सकता है। राजनीतिक विश्लेषक भी उनकी इस बात की तस्दीक करते हैं और इसके समर्थन में रैलियों, रोड शो और जनसभाओं का उदाहरण देते हैं।

    इसलिए बार-बार इस बात की चर्चा होती है कि रैलियों और रोड शो में उमड़ने वाली भीड़ को वोट में बदलना उतना आसान नहीं होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो रैलियों, रोड शो और मिलन समारोहों में भीड़ जुटाना आसान है, लेकिन उस भीड़ को मतदान केंद्रों तक लाना और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना उतना ही मुश्किल होता है।

    झारखंड में सांगठनिक तौर पर निश्चित रूप से झामुमो सबसे अधिक सक्रिय है। यह बात भी सभी जानते हैं कि झारखंड के गांवों तक में झामुमो के लोग पूरी शिद्दत से अपने काम में लगे हुए हैं। चाहे दीवार लेखन हो या पोस्टर-बैनर टांगने का मुद्दा, दूसरे राजनीतिक दलों के मुकाबले झामुमो बहुत आगे है।

    प्रचार-प्रसार के साथ मिलन समारोहों के जरिये लोगों को अपनी पार्टी में जोड़ने में झामुमो के आगे रहने का राजनीतिक मतलब भी निकाला जा सकता है। यदि पार्टी नेतृत्व इतनी बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल होनेवालों को वोट में बदलने में कामयाब हो जाता है, तो चुनाव परिणाम पर इसका असर भी पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवोट की राजनीति से देश को नुकसान: सीएम
    Next Article बाबूलाल का पारा गरम, बोले-भाजपा 10वीं अनुसूची को आग लगा दे
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version