Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड: महागठबंधन में लोकसभा सीटों पर बनी सहमति
    Breaking News

    झारखंड: महागठबंधन में लोकसभा सीटों पर बनी सहमति

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस-7, झामुमो-4, झाविमो-दो और राजद-एक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच लिखित समझौता हुआ है। लोकसभा में महागठबंधन कांग्रेस के नेतृत्व में जबकि विधानसभा चुनाव झामुमो के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। लिखित समझौते के मुताबिक, लोकसभा में कांग्रेस जबकि विधानसभा में झामुमो अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। 14 लोकसभा सीटों में से राजमहल, दुमका और गिरिडीह से झामुमो जबकि कांग्रेस लोहरदगा, खूंटी, रांची, धनबाद और जमशेदपुर से प्रत्याशी उतारेगी। अन्य सीटों में कौन कहां से लड़ेगा, इसपर विचार-विमर्श चल रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर बुधवार को दिल्ली में बैठक हुई थी।

    झामुमो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का नेता मानने को तैयार हैं, जबकि झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को नेता घोषित किया गया है। दिल्ली में गुरुवार को हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। सभी मुद्दों पर अंतिम सहमति बनने के बाद गठबंधन दल के नेताओं की ने राहुल गांधी से मुलाकात की।

    कुछ सीटों को लेकर पेच फंसा
    महागठबंधन के दलों के बीच कुछ सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। झामुमो को दुमका, गिरिडीह और राजमहल सीट मिल गई है जबकि रांची, धनबाद, खूंटी, लोहरदगा और जमशेदपुर कांग्रेस को मिली है। चाईबासा सीट पर भी कांग्रेस की दावेदारी है। इसी तरह झाविमो ने कोडरमा के अलावा गोड्डा और चतरा में से एक सीट की मांग रखी है। राजद पलामू और चतरा पर अड़ा हुआ है। राजद चतरा सीट को किसी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं है।

    विधानसभा सीटों के बंटवारे पर भी हुआ मंथन
    दूसरे दौर की बैठक में विधानसभा सीटों के बंटवारे पर चर्चा हुई। इसमें झामुमो को 33-35 सीट, कांग्रेस 26-28 सीट, झाविमो को 12-14, राजद को 5-6 सीट देने पर विचार हुआ। यह बात भी सामने आई कि जरूरत के मुताबिक कांग्रेस, झाविमो और झामुमो वाम दलों के साथ एक-एक सीट अपने खाते से शेयर करेंगे। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और बंधु तिर्की शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा में अनुसूचित जनजाति आयोग बिल पास
    Next Article गिरिडीह: 25 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version