जम्मू कश्मीर। बूढ़ानाथ की रहने वाली पार्वती देवी ने कश्मीर में तैनात मेजर बेटे प्रशांत कुमार से कहा कि बहादुरी के साथ लड़ना मेरे लाल और अपने देश की मान बढ़ाते रहना। देश की रक्षा की शपथ लिए हो तो उसका पालन करना। उन्होंने बताया कि बेटे से फोन पर बात नहीं हो पा रही है। मौके मिलते ही प्रशांत खुद या वे व्हाट्सएप पर मैसेज कर बात कर लेती हैं। एक बेटा दर्शन कुमार हवलदार है और वह चीन की सीमा पर तैनात है। पार्वती देवी ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है, लेकिन कोई विकल्प अगर नहीं बचे तो देश की रक्षा के लिए युद्ध जरूरी है।

1971 का युद्ध लड़ चुके हैं पिता
प्रशांत के पिता रिटायर्ड कैप्टन महेश दास उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वह एक गौरवान्वित पिता है। कंधार के लिपा वेली में 1971 की लड़ाई वह लड़ चुके हैं और वहां से दुश्मनों को खदेड़े थे। उनका प्रशांत 2014 में उसी पोस्ट में कमांडर रह चुके हैं। वह व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार अपने बेटे का हौसला बढ़ा रहे हैं। वह देश का जाबांज सिपाही है। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगा।

प्रधानमंत्री का सीना हुआ चौड़ा
रिटायर्ड कैप्टन महेश दास ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान को सबक सीखाया है। यहां के प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच से बढ़कर 60 इंच हो गया है। देश के सरकार व लोग भारतीय सैनिकों को हमेशा सम्मान व प्यार देते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version