Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गांव-गांव में होगा रैयत समन्वय समिति का गठन : रघुवर
    Breaking News

    गांव-गांव में होगा रैयत समन्वय समिति का गठन : रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। सीएम रघुवर दास ने कहा कि सरकार द्वारा कोई भी नयी योजना प्रारंभ की जाती है, तो कुछ परेशानियां अवश्य होती हैं। आम जनता के द्वारा कुछ शिकायतें भी आती हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लाभुकों को शत-प्रतिशत प्राप्त हो, इसके लिए गांव-गांव में रैयत समन्वय समिति बनेगी। यह समिति शिकायतों का निराकरण एवं निष्पादन करेगी। राजस्व विभाग और कृषि विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर इस समिति को सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को खेलगांव रांची में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि राज्य में सभी योजनाएं पारदर्शी एवं बिचौलिया मुक्त रूप से संचालित हों। 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति से जुड़े लोग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। राज्य गठन के बाद जिस उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति का गठन हुआ था, उस उद्देश्य को समिति प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। सरकार की विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने एवं योजनाओं का अनुश्रवण करने में समिति खरी उतरी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं अच्छी नीतियों के समावेश से ही राज्य की स्थिति में सुधार आया है। विकास की अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचे, यही सरकार का लक्ष्य है। गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हम सबों का प्रयास होना चाहिए।

    बधाई: 34 लाख से ज्यादा परिवारों तक गैस सिलेंडर एवं चूल्हा उपलब्ध
    सीएम रघुवर दास ने 20 सूत्री के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि पिछले साढे चार वर्ष में आपकी मेहनत रंग लायी है। समन्वय का ही प्रतिफल है कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 34 लाख से ज्यादा परिवारों की बहनों तक एलपीजी गैस सिलेंडर एवं चूल्हा उपलब्ध कराने में सफल रही है।

    22.76 लाख किसानों को लाभ मिलेगा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ की गयी है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य के 22 लाख 76 हजार किसानों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना में किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि कृषि कार्य के लिए उपलब्ध करायी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा। इस योजना का लाभ दो हेक्टेयर तक भूमिधारी वाले लघु और सीमांत किसानों को मिल सकेगा। सीएम ने कहा कि हर वर्ष 6000 रुपये किसानों को मिलेंगे।

    यह सम्मान राशि किसानों को सीधे डीवीटी के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये जायेंगे। एक दिसंबर 2018 से किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के 22 लाख 76 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का भी लाभ मिलेगा। दोनों योजना से राज्य के एक एकड़ जमीन वाले किसानों को 11000 रुपये तथा पांच एकड़ जमीन वाले किसानों को प्रति वर्ष 31000 सरकार से मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के 22 लाख किसान होंगे लाभान्वित सीएम रघुवर ओरमांझी में करेंगे आगाज
    Next Article प्रधानमंत्री का मास्टर स्ट्रोक
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version