Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुनिया के सामने बड़ी चुनौती हैं आतंकवाद -जलवायु परिवर्तन
    Breaking News

    दुनिया के सामने बड़ी चुनौती हैं आतंकवाद -जलवायु परिवर्तन

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सियोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद को बेहद मजबूत बताते हुए कहा है कि यह जल्द ही पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वह गुरुवार को दक्षिण कोरिया में भारत-कोरिया व्यापार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन को दुनिया के सामने दो सबसे बड़ी चुनौती बताया। मोदी ने कहा कि भारत अब पहले से अधिक खुली अर्थव्यवस्था है। पिछले चार साल में देश में 250 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) आया है।

    उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई और बड़ी अर्थव्यवस्था इस तरह साल दर साल सात फीसदी की वृद्धि दर से नहीं बढ़ी है। आर्थिक सुधारों की बदौलत विश्व बैंक की कारोबार सुगमता सूची में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत 77वें स्थान पर पहुंच गया है। पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल तक उन्होंने भारत को शीर्ष 50 कारोबार सुगमता वाले देशों की सूची में शामिल कराने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम सहयोग की प्रणाली उपलब्ध कराना है। भारत अवसरों की भूमि के तौर पर उभरकर सामने आया है।
    पीएम ने कहा कि भारत में व्यापार को लेकर अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि यह एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है। वर्ल्ड बैंक की इज आफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में हम सालों से 77वें पायदान थे, लेकिन अब 65वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

    पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा कि इस समय मानवता के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन। बापू के विचार और आदर्श आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के खतरे को दूर करने में हमारी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन काल में ग्लोबल वार्मिंग या जलवायु परिवर्तन जैसी कोई चीज नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा जीवन जिया, उन्होंने (गांधी जी) कहा कि हमें भावी पीढ़ी का अधिकार छीनने का हक नहीं है। आज के समय में जब पूरी मानवता को आतंकवाद ललकारता है, तो महात्मा गांधी के विचार हिंसा के रास्ते पर गये लोगों को लौटने के लिए प्रेरणा देते हैं। पीएम ने कहा कि ‘वैष्णव जन’ महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर विश्व के करीब 155 देशों के गायकों ने गाया। अब यह एक वैश्विक विरासत बन चुका है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदल-दल में फंसी झारखंड कांग्रेस, कैसे होगा बेड़ा पार
    Next Article दो मार्च को रांची आयेंगे राहुल गांधी
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      निजी विद्यालयों को तीन दिनों में आरक्षित सीटों पर नामांकन पूरा करने का निर्देश

      May 14, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री योगी का कड़ा संदेश-मिलावटखोरी बंद करो, नहीं तो चौराहों पर लगेगी फोटो
      • वसई-विरार में 13 ठिकानों पर इडी की छापेमारी
      • खराब जलमीनारों की मरम्मती को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • निजी विद्यालयों को तीन दिनों में आरक्षित सीटों पर नामांकन पूरा करने का निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version