Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धमकी से नहीं चलती सरकार : झामुमो
    Top Story

    धमकी से नहीं चलती सरकार : झामुमो

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिये गये बयान सरकार से कान पकड़कर काम करवायेंगे पर झामुमो ने कड़ा विरोध जताया है। कहा कि अमित शाह ऐसी बात नहीं कह सकते हैं। झामुमो महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने अमित शाह को दबंग बताया है। कहा कि झाविमो के भाजपा में विलय के कार्यक्रम में गृह मंत्री को देखकर लग रहा था कि कब्जा करने के लिए दबंग को बुलाया गया है। धमकी से सरकार नहीं चलती है। केंद्र और राज्य सरकार का रिश्ता बड़ा भाई और छोटे भाई का होता है। प्रेम और भ्रातृत्व से सरकार चलती है, यह बात अमित शाह को समझनी चाहिए। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि तत्कालीन रघुवर सरकार के कार्यकाल की जांच कराने के राज्य सरकार के निर्णय को भाजपा बदले की भावना बता रही है। जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता नहीं मिलने पर अब भाजपा कह रही है कि वह सत्ता की राजनीति नहीं करती है।

    झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 65 प्लस का नारा दिया था, जो ध्वस्त हो गया। सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि भाजपा गुटों में बंटी है। इसमें बाबूलाल मरांडी का एक नया गुट भी शामिल हो गया है। बाबूलाल मरांडी को अब अग्नि परीक्षा देनी होगी, उन्हें बताना होगा कि राज्य को डोमिसाइल आंदोलन में क्यों झोंका था। वे 1932 के खतियान पर अब क्या स्टैंड रखते है। इसी प्रकार अब अडानी, पैनम आंदोलन, रैयतो की जमीन की लड़ाई पर उनका क्या स्टैंड है। धोखा देकर राजनीति नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल की भी जांच होगी, क्योंकि एकीकृत बिहार से अलग होने के बाद झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे, जिन्होंने जड़ को खोखला कर दिया।

    Government does not run with threat: JMM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड को पतन के रास्ते पर जाते नहीं देख सकता : अमित शाह
    Next Article पाक को नहीं बचा पाए मलयेशिया-तुर्की!
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version