Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»30 हजार वकील रहे हड़ताल पर
    Top Story

    30 हजार वकील रहे हड़ताल पर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पलामू में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और पलामू के प्रभारी जिला जज पंकज कुमार द्वितीय के बीच के विवाद का असर मंगलवार को पूरे राज्य में दिखा। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर राज्य के 30 हजार अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में पलामू व्यवहार न्यायालय के जिला न्यायाधीश पंकज कुमार के द्वारा पलामू जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता से दुर्व्यवहार किये जाने की घटना की निंदा की। साथ ही पलामू के प्रभारी जिला जज की बर्खास्तगी की मांग की। झारखंड हाइकोर्ट में जज निर्धारित समय में कोर्ट में बैठे, लेकिन कोई भी अधिवक्ता अपने केस की पैरवी के लिए नहीं पहुंचा। आम दिनों की अपेक्षा हाइकोर्ट में अधिवक्ताओं की संख्या कम रही। कोर्ट रूम जाने की बजाये अधिवक्ता अपने चेंबर और अधिवक्ता हॉल में बैठे रहे। जबकि कई अधिवक्ता पेन डाउन स्ट्राइक के कारण हाइकोर्ट नहीं पहुंचे।
    इधर, रांची सिविल कोर्ट में भी पूरे दिन विरानी छायी रही। बार एसोसिएशन के नये भवन में अधिवक्ता अपने निर्धारित समय में पहुंचे, लेकिन वे कोर्ट रूम जाने की बजाये अपने सीट पर बैठकर काम निपटाते रहे। अदालत परिसर में मुवकिलों की संख्या काफी कम रही। रांची सिविल कोर्ट में वकीलों के पेन डाउन स्ट्राइक के कारण करीब दो हजार से ज्यादा मामले की सुनवाई नहीं हो पायी। उधर, इस मामले की जांच के लिए स्टेट बार काउंसिल की तीन सदस्यों अधिवक्ता हेमंत शिकरवार, रिंकू भगत तथा एके रसिदी की कमेटी मंगलवार को पलामू पहुंची। कमेटी ने पलामू जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिादानंद तिवारी एवं प्रभारी जिला जज पंकज कुमार से मिलकर मामले की पूरे मामले की जानकारी ली। कमेटी जल्द स्टेट बार काउंसिल को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद अधिवक्ता आगे की रणनीति तय करेंगे। बता दें कि 15 फरवरी को पलामू जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने जिला व्यवहार न्यायालय के प्रभारी जिला जज पंकज कुमार द्वितीय पर गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप लगाया। इसके बाद ही पलामू सहित राज्यभर के अधिवक्ताओं में रोष है।

    30 thousand lawyers are on strike
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाहीन बागः प्रदर्शनकारी बोले- बड़ी परेशानी खत्म करने के लिए छोटी बर्दाश्त
    Next Article पार्टी की मजबूती के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा : मरांडी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर सीआरपीएफ में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त

      December 26, 2025

      अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी

      December 26, 2025

      झारखंड में 27 से तापमान में होगी दो डिग्री की गिरावट

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Analyse Complète de Betify Casino – Revue 296

      • (no title)
      • Audit Technique Betify Casino Formules Intégrées
      • Audit Technique Betify Casino Formules Intégrées
      • Présentation Experte Betify Casino Avantages Additionnels
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version