Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पार्टी की मजबूती के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा : मरांडी
    Top Story

    पार्टी की मजबूती के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा : मरांडी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 19, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्य के पहले मुख्यमंत्री और 14 साल बाद घर लौटे बाबूलाल मरांडी मंगलवार को हरमू स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। झाविमो के भाजपा में विलय के बाद भाजपा में बाबूलाल का यह पहला दिन था। इसलिए स्वाभाविक तौर पर लोगों को इस बात की उत्सुकता थी कि राज्य के इस वरिष्ठ और सुलझे हुए राजनेता की गतिविधि क्या होती है। भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी अभिभूत दिखे। आजाद सिपाही संवाददाता दयानंद राय ने इस अवसर को खास तौर पर प्रस्तुत किया है, क्योंकि बाबूलाल मरांडी के करीब एक घंटे के आगमन के वह गवाह थे।

    मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय का नजारा बदला-बदला था। दिन के 11 बजे से ही यहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया कर्मियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। इन लोगों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय की दरो-दीवार को जिस शख्सियत का इंतजार था, वो थे बाबूलाल मरांडी और जब दिन के 12.43 बजे पर जब बाबूलाल मरांडी प्रदेश भाजपा कार्यालय के मुख्यद्वार पर पहुंचे, तो प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ मीडियाकर्मियों का हुजूम भी उनकी तस्वीरें लेने के लिए उमड़ पड़ा। बाबूलाल मरांडी के साथ अभय सिंह, राजीव रंजन मिश्रा और शोभा यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इसके तुरंत बाद उन्हें पुष्पगुच्छ देने और उनसे मिलने के लिए पार्टी नेताओं में होड़ मच गयी। भीड़ इतनी हो गयी कि प्रदेश भाजपा कार्यालय का गेट उन सबको समेटने के लिए छोटा दिखाई देने लगा। किसी तरह बाबूलाल नेताओं और मीडियाकर्मियों से घिरे प्रदेश भाजपा कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय के सभागार में पहुंचे। यहां मंच पर बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, शोभा यादव, राजीव रंजन मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और संजय जायसवाल उपस्थित थे। बाबूलाल मरांडी के मंच पर पहुंचते ही मीडियाकर्मियों में उनकी तस्वीरें लेने की होड़ लग गयी। इस दौरान बाबूलाल मरांडी के सुरक्षाकर्मी से एक मीडियाकर्मी की बहस भी हो गयी। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया। कार्यक्रम में प्रेस के लोगों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोगों का जो प्यार मुझे मिला है, उसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। झाविमो के भाजपा में विलय के बाद पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने सफेद कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की बंडी पहनी हुई थी। मंच पर बाबूलाल मरांडी के संबोधन से पहले भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने उनके लिए स्वागत संबोधन किया और इस दौरान हाथ जोड़े बाबूलाल मरांडी विनम्र से विनम्रतर लग रहे थे। जब दीपक प्रकाश अपना संबोधन कर रहे थे, उस समय क्षण भर के लिए बाबूलाल ने गमछे से चश्मा साफ किया, फिर उसे पहन लिया। इसके बाद उन्होंने अपना वक्तव्य दिया। बाबूलाल ने अपने भाजपा में शामिल होने का इरादा जाहिर करते हुए कहा कि वे भाजपा को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।
    मरांडी ने कहा, मुझमें जितनी ताकत है, वह सब मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए झोंक दूंगा। वर्ष 2006 में पार्टी छोड़ने के बाद पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय में आया हूं। उम्मीद नहीं थी कि इतने लोगों का प्यार मिलेगा। लोग जिस गर्मजोशी से मिल रहे हैं, उससे अभिभूत हूं। अब मैं जब भी रांची में रहूंगा, दिन में कार्यालय में रहूंगा और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पार्टी छोड़ी थी, तो प्रदेश भाजपा कार्यालय इतना बड़ा नहीं था, पर अब इसका बहुत विस्तार हुआ है। आज मैं किसी मीटिंग के लिए यहां नहीं आया हूं।
    श्री मरांडी ने कहा कि लोगों ने मुझे आज जो प्यार दिया है, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। सोमवार को जब झाविमो का भाजपा में विलय हुआ, उसके बाद देर रात तक मेरे मोरहाबादी स्थित आवास पर पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य लोग मिलने आते रहे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाबूलाल को प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के लोग जानते हैं और कौन मेरे बारे में क्या बोल रहा है, इसकी मैं परवाह नहीं करता। उन्होंने कहा कि मुझे आज गिरिडीह जाना था, तो सोचा प्रदेश कार्यालय होता चलूं और यहां चला आया।
    कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे दीपक प्रकाश के साथ पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से मिलने उपरी तल्ले की ओर चले गये। यहां कुछ वक्त गुजारने के बाद वे गिरिडीह रवाना हो गये।
    पुष्पगुच्छ लेकर पहुंचे थे अनिल सिन्हा
    इससे पहले दिन के सवा 12 बजे बाबूलाल मरांडी की अगवानी के लिए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा पहुंचे। उनके बाद पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा और पतरातू से पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह पहुंचे। कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर में उनकी पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा हुई। इस चर्चा में सीमा शर्मा भी सहभागी बनी। दिन के साढ़े 12 बजे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिन्हा पहुंचे। उनके हाथों में पुष्पगुच्छ था। इस दौरान दीपक प्रकाश ने एक पार्टी नेता को आवाज देकर कहा कि वे पांच-छह फूलों की मालाएं ले आये।
    अभावग्रस्त आदमी ज्यादा बेईमान होता है
    जब यहां पार्टी नेताओं की चर्चा हो रही थी, तो बाहर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय एक चैनल के पत्रकार के सवालों का जवाब दे रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभावग्रस्त आदमी ज्यादा बेईमान होता है। दरअसल पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा था कि वे दो जगह से पेंशन ले रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जो विधिसम्मत है, वही वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी का भाजपा में आना स्वभाविक घटना है और उनका अलग रहना ही अस्वाभाविक था। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिवंगत नेता कैलाशपति मिश्र हमेशा यह चाहते थे कि बाबूलाल पार्टी छोड़कर न जायें और जब वे गये, तो उनकी पार्टी में वापसी कैसे हो, इसे लेकर चिंतातुर रहते थे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी और मेरा डीएनए एक है।

    I will put my full strength to strengthen the party: Marandi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article30 हजार वकील रहे हड़ताल पर
    Next Article असली-नकली के विवाद में जिंदा है झविमो
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version