Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बासी खाना खाकर कस्तूरबा स्कूल की 400 छात्राएं बीमार
    Top Story

    बासी खाना खाकर कस्तूरबा स्कूल की 400 छात्राएं बीमार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में होस्टल का खाना खाकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 400 छात्राएं बीमार हो गयी हैं। इनमें 150 की तबीयत ज्यादा खराब है। 60-70 छात्राएं गंभीर रूप से बीमार हैं। इन्हें चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 200 छात्राओं का होस्टल में ही इलाज हो रहा है। बीमार पड़ी 12वीं की 20-25 छात्राएं परीक्षा लिख रही हैं। उन्हें स्लाइन चढ़ाया जा रहा है और परीक्षा केंद्र पर ही उनके लिए दवा आदि की व्यवस्था कर दी गयी है।
    अभिभावकों ने अस्पताल में किया हंगामा
    बताया जा रहा है कि सदर चाईबासा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार पड़ी हैं। छात्राओं के बीमार पड़ने की खबर सुनते ही उनके अभिभावक और रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने अस्पताल में हंगामा भी किया। सुबह 8-9 बजे से ही कस्तूरबा की छात्राओं का चाईबासा के सदर अस्पताल में आना शुरू हो गया। 100 बेड के सदर अस्पताल में करीब 150 छात्राओं को लाया गया है।
    आधी रात को सभी छात्राओं की बिगड़ी हालत
    छात्राओं ने बताया कि गुरुवार की रात को उन्हें बासी भोजन परोसा गया था। खाना खाने के बाद आधी रात को सभी छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी। सुबह होते-होते 150 छात्राओं को इलाज के लिए ले जाया गया। गंभीर रूप से बीमार छात्राओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से छात्राओं के बीमार होने की सूचना मिलते ही उपायुक्त अरवा राजकमल सदर अस्पताल पहुंचे। छात्राओं का हालचाल जाना। यहां से वह कस्तूरबा स्कूल गये और बीमार बच्चियों की सेहत की जानकारी ली।
    जांच कर दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीसी
    उपायुक्त ने कहा कि मामला गंभीर है। इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर विद्यालय की वार्डन और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बीमार छात्रों की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा प्रभावित हुई है। इसके लिए वह झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) से बात करेंगे, ताकि प्रभावित छात्राओं की परीक्षा अलग से ली जा सके। उपायुक्त ने कहा कि गुरुवार की रात में बच्चियों को दिन का बचा खाना मिलाये जाने की बात सामने आ रही है। हर बिंदु की जांच की जा रही है।

    400 students of Kasturba school sick after eating stale food
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफसरों ने निजी खातों में रखे हैं एक हजार करोड़
    Next Article अनुराग गुप्ता पर शुरू हुई जांच, आंच कहां तक जायेगी?
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version