Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बाबूलाल अब भाजपा के
    Top Story

    बाबूलाल अब भाजपा के

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झाविमो के भाजपा में शामिल होने की सारी अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। झाविमो कार्यसमिति ने ध्वनिमत से भाजपा के विलय को मंजूरी प्रदान कर दी। कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने विलय का प्रस्ताव रखा। विलय का प्रस्ताव पारित होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 17 फरवरी को रांची के जगन्नाथपुर स्थित प्रभात तारा मैदान में झाविमो का भाजपा में विलय किया जायेगा।
    बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विलय कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, भाजपा के सभी सांसद-विधायक मौजूद रहेंगे। कहा कि झाविमो का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेगा। विलय के बाद झाविमो के निचले स्तर के कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान दिया जायेगा। बाबूलाल ने एक सवाल पर कहा कि भाजपा में वह किस पद पर काम करेंगे, तो कहा कि भाजपा झाडू लगाने का भी काम देगी तो करेंगे। मंगलवार को रांची में आयोजित झाविमो कार्यकारिणी की बैठक में झाविमो के सभी जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से विलय पर चर्चा की। इसके बाद विलय का प्रस्ताव रखा। इसे कार्यकारिणी ने पारित कर दिया। बताते चलें कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी 14 साल बाद भाजपा में वापसी करेंगे। झारखंड राज्य के गठन के बाद राज्य में बनी पहली सरकार में भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर बाबूलाल ने शपथ ली थी। कुछ मतभेदों के चलते 2006 में बाबूलाल ने भाजपा छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना ली थी।
    कार्यसमिति में पारित प्रस्ताव की जानकारी देते हुए बाबूलाल मरांडी ने बताया कि बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के निष्कासन को कार्यसमिति ने मंजूरी दे दी है। साथ ही बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झाविमो का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रभात तारा मैदान में 17 फरवरी को उपस्थित रहेगा और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेगा।
    चुनौतियों से भागनेवाला नहीं हूं : बाबूलाल
    एक सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जीवन में चुनौतियां लगी रहती हैं। इससे मैं कभी घबराता और भागनेवाला नहीं हूं। शादी के बाद भी एक नयी चुनौती का सामना करना पड़ता है। इससे भी लोग भागते थोड़े ही हैं। एक और सवाल पर बाबूलाल ने कहा कि किसी को घर से निकालने में तकलीफ जरूर होती है। जब किसी को घर से निकालियेगा, तो उसका गुस्सा भी स्वभाविक है। वह गुस्से में कुछ ने कुछ बोलेगा। इस पर अब कोई टिप्पणी करना उचित नहीं समझता हूं। बाबूलाल ने कहा कि कभी भाजपा को छोड़ कर दूसरी पार्टी में नहीं गया था। अपना एक नया घर बनाया था। आज फिर उस घर से निकल कर पुराने घर में जाने का फैसला लिया गया है। इससे पुराना घर मजबूत और बड़ा होगा। बाबूलाल मरांडी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली में भाजपा पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पिछली बार तीन सीटें भाजपा के पास थीं। वहीं इस बार इसमें इजाफा हुआ है। आगे और बेहतर करने का प्रयास होगा।

    Babulal now of BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी धन निजी खाते में रखने वालों की खैर नहीं: हेमंत
    Next Article एसिड अटैक पीड़ितों के इलाज का पूरा खर्च उठायेगी सरकार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर

      May 14, 2025

      बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिरा, दो की मौत

      May 14, 2025

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
      • मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
      • माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट
      • पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version