Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बड़ी जिम्मेवारी मिलेगी बाबूलाल को
    Top Story

    बड़ी जिम्मेवारी मिलेगी बाबूलाल को

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 21, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    62 साल के हो चुके बाबूलाल मरांडी उम्र की जिस वय संधि पर खड़े हैं, वहां नयी जिम्मेदारी के साथ उनका वह समय चल रहा है, जिसे संक्रांति काल कहा जाता है। इसका पूर्वार्द्ध यदि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उनकी अविस्मरणीय पारी और झाविमो के अध्यक्ष के रूप में गुजरा है, तो उत्तरार्द्ध झारखंड के नेता प्रतिपक्ष के रूप में गुजरनेवाला है। इस दौरान वे कई चुनौतियों और उनका सामना करते हुए हासिल खट्टे-मीठे अनुभवों से गुजरे हैं, तो अब नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनका सामना फिर से नयी चुनौतियों से होनेवाला है। झारखंड के कद्दावर आदिवासी नेताओं में से एक बाबूलाल मरांडी के समक्ष आनेवाली चुनौतियों और उन चुनौतियों का सामना करते हुए उनकी भविष्य की पारी को रेखांकित करती दयानंद राय की रिपोर्ट।

    हर भूत का एक भविष्य होता है और यदि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भूत झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी और उस पद को संभालते हुए पार्टी को बेहतर नेतृत्व देना था, तो उनका भविष्य भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में अंगड़ाईयां लेकर उठ खड़ा होने को बेताब दिख रहा है। भाजपा के अंदरखाने में जैसी चर्चाएं हैं, उनके अनुसार 21 या 22 फरवरी को बाबूलाल मरांडी भाजपा विधायक दल के नेता चुन लिये जायेंगे। इस नयी जिम्मेदारी के साथ उनका सामना उन चुनौतियों से होगा, जो इनके साथ-साथ गले से गला मिलाये हुए चली आने को बेकरार हैं। इनमें से सबसे प्रमुख जिम्मेदारी तो हार के बाद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नयी पारी के लिए रिचार्ज करने की होगी। वहीं, दूसरी बड़ी जिम्मेदारी बजट सत्र, जो 28 फरवरी से शुरू होनेवाला है, में हेमंत सरकार के समक्ष कड़ी चुनौती पेश करने की होगी और तीसरी मार्च-अप्रैल में संभावित राज्यसभा चुनाव तथा 2024 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तैयार करने की होगी। नेता प्रतिपक्ष बनते ही बाबूलाल मरांडी झारखंड में विधायकों की संख्या के लिहाज से दूसरे नंबर के दल के मुखिया होंगे। राज्य का पहला मुख्यमंत्री होने, सांसद होने, झाविमो अध्यक्ष बनने और लंबे समय तक इस दायित्व का निर्वहन करने के साथ उनके समक्ष राजधनवार की जनता की उम्मीदों पर भी खरा उतरने की चुनौती होगी, जिसने उन्हें चुनाव जिताकर झारखंड विधानसभा में भेजा है।
    बाबूलाल ने झारखंड के पहले सीएम के रूप में जो 28 महीनों की पारी खेली है और झाविमो के अध्यक्ष के रूप में 14 साल तक अनुभव अर्जित किये हैं, उससे यह साफ है कि भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में नयी जिम्मेवारी के लिए वे बखूबी तैयार हैं। प्रभात तारा मैदान में आयोजित भाजपा के मिलन समारोह में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए अमित शाह कह ही चुके हैं कि पार्टी उनकी शक्तियों का महत्तम उपयोग करेगी। जाहिर है कि अब प्रदेश भाजपा के नेतृत्वकर्ता के रूप में बाबूलाल मरांडी की क्षमताओं का उपयोग भाजपा आलाकमान करेगा।
    चुनौतियों को अवसर में बदलने की कला जानते हैं बाबूलाल
    जो चुनौतियां बाबूलाल मरांडी के सामने आनेवाली हैं, उन चुनौतियों का बाबूलाल मरांडी को आभास है। बाबूलाल अपने लंबे राजनीतिक अनुभवों से गुजर कर चुनौतियों को अवसर में बदलने की कला सीख चुके हैं। इसलिए माना यह जाना चाहिए कि वे सभी चुनौतियों का मुकाबला करते हुए भाजपा को एक प्रखर नेतृत्व देंगे। भाजपा को फिर से झारखंड की राजनीति के शिखर पर पहुंचाने के लिए बाबूलाल को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और खूंटी से सांसद अर्जुन मुंडा का भी सहयोग मिलेगा। जाहिर है कि झारखंड भाजपा में केंद्रीय भूमिका में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास होंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को महागठबंधन के हाथों जो करारी शिकस्त मिली है, उसके बाद पार्टी को रिचार्ज करने के लिए बाबूलाल ने एक्शन प्लान बना लिया है। वे गांव-गांव और गली-गली तक पार्टी को ले जायेंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष बाबूलाल ने साफ कर दिया है कि वे पार्टी को मजबूत करने में पूरी ताकत लगा देंगे। बाबूलाल अब जब भी रांची में रहेंगे, तो प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठेंगे और इस दौरान वे न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे, बल्कि पार्टी को सांगठनिक रूप से मजबूत करने की रणनीति भी बनायेंगे। बाबूलाल मरांडी जिस लंबे राजनीतिक अनुभव से लैस हैं, वैसे में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में वे बड़े आराम से पार्टी के विधायक दल के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा ले जायेंगे। राज्यसभा चुनाव में भी पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने का काम वे बखूबी करेंगे। उनके सामने असली चुनौती फिर से पार्टी को झारखंड की सत्ता पर काबिज कराना होगा। झारखंड में अपनी मानवीय कार्यप्रणाली से हेमंत सोरेन जिस तेजी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं, वैसे में बाबूलाल मरांडी के सामने यह बड़ी चुनौती होगी कि वे हेमंत सोरेन की काट खोज सकें। बीते विधानसभा चुनाव में झारखंड की 28 में से 26 एसटी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा था।
    ऐसी परिस्थिति में बाबूलाल को जनजातीय आबादी के बीच पार्टी को लोकप्रिय बनाने की होगी, क्योंकि 2024 में होनेवाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सत्ता में वापसी तय करने में इन सीटों की अहम भूमिका होगी। भाजपा में शामिल होने के बाद बाबूलाल के समक्ष भाजपा के एक असंतुष्ट गुट को भी शांत कराने की होगी। यह गुट भाजपा में बाबूलाल की वापसी के बाद से अपने भविष्य को लेकर सशंकित है। बाबूलाल भाजपा में अपने साथ झाविमो नेताओं और कार्यकर्ताओं की फौज लेकर आये हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी में पद देते समय भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कोई अन्याय न हो, इस ओर भी संतुलन साधने की चुनौती होगी।
    यादगार पारी खेलेंगे बाबूलाल
    झारखंड की राजनीति के जानकारों का कहना है कि बाबूलाल मरांडी भाजपा विधायक दल के नेता की यादगार पारी खेलने को तैयार हैं। उनका पूर्व का कार्यकाल, जिसमें झारखंड के पहले मुख्यमंत्री के रूप में 28 महीनों का उल्लेखनीय कार्यकाल तथा झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में चौदह साल का कार्यकाल शामिल है, उसे देखा जाये, तो बाबूलाल मरांडी हर पल जिम्मेवारियों के निर्वहन में खरे उतरे हैं। एक नयी पार्टी को जन्म देने के साथ उसे लंबी कालावधि तक चलाने का काम उनके लिए सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण था और इस काम को उन्हें बखूबी संभाला। वे झारखंड में छह से सात लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं और उन्हें झारखंड के चप्पे-चप्पे की जानकारी है।
    उनके पास विकास का विजन है, तो आदिवासी और गैर आदिवासी वोटरों को साधने की कूबत भी है। अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से वे भाजपा को फिर से झारखंड में नंबर वन पार्टी बना पाने में सफल होंगे। यह राह बहुत आसान होगी, ऐसा नहीं है, पर बाबूलाल नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं, ऐसे में इसकी आशा ज्यादा है कि वे नयी जिम्मेवारी का सम्यक निर्वहन करेंगे।

    Babulal will get a big responsibility
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचास के एसडीएम ने बॉडीगार्ड को दिया आदेश, इस अफसर को इतना पीटो कि आवाज दूर तक सुनाई दे
    Next Article आकार में छोटा, पर बहुत बेहतर होगा हेमंत सरकार का पहला बजट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version