Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लोहरदगा से कर्फ्यू हटा, निषेधाज्ञा लागू
    Top Story

    लोहरदगा से कर्फ्यू हटा, निषेधाज्ञा लागू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सत्यकाम
    लोहरदगा। रैपिड एक्शन फोर्स जमशेदपुर सी 106 बटालियन के उप कमांडेंट राकेश कुमार के नेतृत्व में रैफ के जवानों ने लोहरदगा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। लोहरदगा जिले में 23 जनवरी को लगाये गये कर्फ्यू के बाद लगातार मिल रही ढील से जनजीवन अब पूरी तरह से सामान्य हो रहा है। पुलिस प्रशासन एवं रैफ के अथक प्रयास और आम लोगों के सहयोग से आम जनजीवन पटरी पर आ रही है। गुरुवार को कर्फ्यू को पूरी तरह से हटा लिया गया। शहर में 144 धारा लागू रहेगा।

    ड्रोन से रखी जा रही नजर
    पुलिस प्रशासन एवं दुत कार्य बल के जवान भारी संख्या में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च किया। ड्रोन कैमरे से हालात की निगरानी करने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन द्रुत कार्य बल के माध्यम से सुरक्षित माहोल तैयार किया जा रहा है।

    मार्च में डीसी सहित कई अधिकारी रहे मौजूद
    फ्लैग मार्च में आकांशा रंजन उपायुक्त, प्रियदर्शी आलोक (पुलिस अधीक्षक), हुसैन, पुलिस अध्यक्ष, अमित, पुलिस अध्यक्ष, राकेश कुमार (उप.कमांडेंट) और अमरकांत कुमार (सहा.कमा) सी/106 बटा. द्रुत कार्य बल, समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ भारी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने समाज के सभी वर्ग के लोगों से शांति वयवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील किया।

    इन स्थानों में हुआ फ्लैग मार्च
    फ्लैग मार्च लोहरदगा थाना से शुरू हुआ और विवादित स्थलों से होते हुए कुरैशी मौहाला, अमला टोली, अंजुमन मोहल्ला, पॉवर गंज चौक, अंबेडकर नगर तैगी नगर, बरवा टोली चौक, थाना चौक मस्जिद, अजय उद्यान, पतरा टोली होते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गों, गलियों और बाजारों से गुजरा और पुन: लोहरदगा थाना के पास समाप्त हुआ।

    लोहरदगा के चप्पे-चप्पे पर है हमारी नजर, हिंसा की सोची भी तो खैर नहीं : आरएएफ
    लोहरदगा। लोहरदगा में गुरुवार को जिला प्रशासन के द्वारा कर्फ्यू को हटा दिया गया। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के द्वारा शहरी क्षेत्र व हिंसा वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स और अर्धसैनिक बल के जवानों के द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लोगों से बात कर उन्हें पूर्ण रूप से जिले में शांति स्थापित होने को लेकर आश्वस्त किया। वहीं शहरी क्षेत्र में प्रवेश के मुख्य चौक चौराहों पर वाहनों की जांच भी की गयी। जिले में अब लंबे रूट की गाड़ियों का परिचालन भी सामान्य तौर पर हुआ हैं, तो वहीं जिले के लगभग स्कूल कॉलेज और दुकान भी अब खुल रहे है। इस दौरान लोहरदगा से गुमला, सिमडेगा, रांची, लातेहार, डालटेनगंज की बसें भी अपने निर्धारित समय सीमा से चली। तो वही बॉक्साइट का परिचालन भी नियमित रूप से शुरू हो गया हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने व सुरक्षा को लेकर चर्चा करने रैपिड एक्शन फोर्स के उप कमांडेंट राकेश कुमार से मिलने एसपी प्रियदर्शी आलोक भी पहुंचे।

    सद्भावना मार्च निकाला गया
    लोहरदगा। जिले में लोगों के बीच आपसी सौहार्द स्थापित करने के उद्देश्य से सद्भावना मार्च का आयोजन किया गया। सद्भावना मार्च शहर के सदर थाना से शुरू होकर चंद्रशेखर चौक, तेतरतर, होते हुए संपूर्ण थाना टोली के बाद पुन: थाना में अंत किया गया। इसमें अपर समाहर्ता अंजनी मिश्र जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन महावर, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, अंचल अधिकारी भंडरा महेंद्र कुमार तथा नगर कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में वार्ड पार्षद, शशि वर्मा, राजू रंजन, अजय कुमार सहित शहर के सभी समुदाय के जनसामान्य, गणमान्य एवं बुद्धिजीवी गण ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स में चल रही बहाली पर रोक, जांच के आदेश
    Next Article पाक ने भारत की मदद लेने से रोका?
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version