हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता डॉ कमल नयन सिंह को पार्टी के बुद्धिजीवी मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आदेश और पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय के पत्र पर किया गया है। डॉ सिंह शुरू से पार्टी से जुड़े रहे हैं। पूर्व में ये जिला अध्यक्ष, केंद्रीय सचिव, केंद्रीय महासचिव, बुद्धिजीवी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के अलावा पार्टी के अन्य पदों पर रह कर कार्य कर चुके हैं। इस नियुक्ति पर डॉ कमल नयन सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करने के साथ संगठन का विस्तार और हर व्यक्ति तक पार्टी के नीति सिद्धांत को पहुंचाने का काम करूंगा।
उनकी नियुक्ति पर महासचिव फागू बेसरा, केंद्रीय सचिव रामप्रकाश भाई पटेल, संजीव बेदिया, जिलाध्यक्ष शंभू नाथ यादव, राजकुमार महतो, नीलकंठ महतो, दिलीप वर्मा, रमेश सिंह गुड्डू, इजहार अंसारी, मुकेश कुमार, मनोहर राम, इफ्तेखार अहमद टिंकू, चंदन सिंह, जमील खान समेत कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी।
झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बने डॉ कमल
Previous Articleशाहीन बाग में बच्चे की मौत पर SC सख्त
Next Article झारखंड में हो शराबबंदी: डॉ लंबोदर
Related Posts
Add A Comment