Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव 26 मार्च को
    Top Story

    झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव 26 मार्च को

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव 26 मार्च को होगा। परिमल नथवाणी और प्रेमचंद गुप्ता नौ अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। इस कारण यह चुनाव कराया जायेगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसके साथ ही 16 राज्यों की 53 सीटों पर भी राज्यसभा चुनाव की घोषणा की। चुनाव आयोग ने बताया कि इन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इनमें उप सभापति हरिवंश, मोतीलाल वोरा, रामदास आठवले, दिग्विजय सिंह, डॉ संजय सिंह, कुमारी शैलजा, विजय गोयल और तिरुचि शिवा आदि प्रमुख हैं।
    आयोग के अनुसार चुनाव की अधिसूचना छह मार्च को जारी होगी तथा 13 मार्च को नामांकन, 16 को नामांकन पत्रों की जांच और 18 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। मतदान 26 मार्च को होगा और मतगणना उसी दिन होगी।
    आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से चुने गये सदस्य दो अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जायेंगे, जबकि आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्यप्रदेश और हिमाचल के सदस्यों का कार्यकाल नौ अप्रैल और मेघालय के सदस्यों का कार्यकाल 12 अप्रैल को समाप्त होगा।
    जिन राज्यों में चुनाव कराये जा रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, पश्चिम बंगाल की पांच, आंध्र प्रदेश की चार, तेलंगाना की दो, असम की तीन, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की दो, गुजरात की चार, हरियाणा की दो, हिमाचल की एक, झारखंड की दो, मध्य प्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, राजस्थान की तीन और मेघायल की एक राज्यसभा सीट शामिल है।
    झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में अभी एक सीट रिक्त है। यहां दो सीटों के लिए चुनाव होगा। विधानसभा की वर्तमान सदस्य संख्या के अनुसार सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस और राजद तथा भाजपा एक-एक सीट अपने कब्जे में करेगी। मध्यप्रदेश से तीन राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा हो रहा है।
    इस वजह से रिक्त होने वाली तीन सीटों के लिए निवार्चन कराया जा रहा है। 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में विधायकों की संख्या के आधार पर माना जा रहा है कि तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हो सकते हैं। राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा की ओर से राज्यसभा जाने के इच्छुक दावेदार सक्रिय हो गये हैं।
    बहुमत से दूर ही रहेगी भाजपा
    फिलहाल भाजपानीत एनडीए और अन्य मित्र दलों की सदस्य संख्या राज्यसभा में 106 और अकेली भाजपा की 82 है, जबकि 425 सदस्यीय राज्यसभा में बहुमत के लिए 123 सदस्यों की आवश्यकता होती है। गौरतलब है कि 2018 और 2019 में भाजपा को कुछ राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसका सीधा असर राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव परिणाम पर पड़ना स्वाभाविक है। दूसरी तरफ, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की स्थिति 245 सदस्यीय राज्यसभा में सुधरेगी। इस समय भाजपा के राज्यसभा में 83 और कांग्रेस के 45 सदस्य हैं। समीकरण के हिसाब से राज्यसभा में भाजपा की संख्या 83 के आसपास बनी रहेगी और सदन में बहुमत की उसकी आस फिलहाल पूरी नहीं हो पायेगी। जबकि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस को राज्यसभा में अपनी कुछ सीटें बढ़ाने का मौका मिलेगा।

    Elections on two seats of Rajya Sabha from Jharkhand on 26 March
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरघवुर का चिट्ठा शाह को बतायेंगे सरयू राय
    Next Article दीपक प्रकाश झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बने
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version