रांची। झारखंड में शनिवार को भी मौसम बदला रहा। सुबह से जारी बूंदाबांदी ने विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ा दी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम था। मौसम विभाग के अनुसार नौ फरवरी से बादल छट सकते हैं और धूप खिलेगी। हालांकि इसके बाद दो दिनों तक शीतलहर चलने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

सुबह से कोहरा और बादल छाये रहे: शनिवार सुबह से ही कोहरा और बादल छाये रहे। रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू और गढ़वा सहित अन्य जिलों में छिटपुट बारिश हुई। इससे लोगों को खासी परेशानी भी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड में बादल छाये हुए हैं और बारिश हो रही है।

बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से बदला मौसम: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न क्षेत्र का दबाव बना हुआ है। इससे झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में मौसम बदला है। बादल छाये हुए हैं। बारिश हो रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version