तोक्यो : करॉना वायरस के संक्रमण के बीच जापान के ‘डायमंड प्रिंसेज’ लग्जरी क्रूज पर फंसे भारतीयों ने विडियो संदेश भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। क्रूज के क्रू मेंबर टीम में शेफ की जिम्मेदारी संभाल रहे बिनय कुमार सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए विडियो संदेश में कहा है कि वे बेहद डरे हुए हैं और जल्द से जल्द उन्हें यहां से निकालने का इंतजाम किया जाए। क्रू मेंबर विडियो में कह रहा है, ‘हम बहुत डरे हुए हैं। जल्द से जल्द हमारी मदद की जाए। इस वक्त क्रूज पर 3200 लोग हैं, जिसमें केवल 500 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। हममें से किसी के सैंपल की जांच नहीं की गई है।’

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version