Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ढुल्लू को गिरफ्तार करने गयी पुलिस का भारी विरोध
    Top Story

    ढुल्लू को गिरफ्तार करने गयी पुलिस का भारी विरोध

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद/कतरास। बाघमारा के दबंग भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को बुधवार को महिलाओं के जबरदस्त विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर सैकड़ों जवानों ने चिटाही स्थित विधायक के आवास को घेर लिया। पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलते ही विधायक के आवास के बाहर सैकड़ों महिलाएं जमा हो गयीं और एकजुट होकर विरोध करने लगीं। पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मची रही। इसका लाभ उठा कर विधायक पिछले दरवाजे से निकल गये। करीब पांच घंटे तक चले हाइ वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस बल खाली हाथ लौट गया। हालांकि उसने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अजय महतो, संतोष कुमार सिंह, बंटी मंडल, बिट्टू सिंह और धर्मेंद्र गुप्ता शामिल हैं। इन सभी को रंगदारी और अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया है। धर्मेंद्र भारतीय जनता युवा मोेर्चा के कतरास मंडल अध्यक्ष हैं।
    जानकारी के अनुसार ढुल्लू को पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी पहले ही मिल गयी थी। इसलिए वह पुलिस के आने से पहले ही आवास से निकल गये थे। पुलिस के विरोध की तैयारी पहले ही कर ली गयी थी। इसके लिए झाड़ू की खरीद की गयी थी।
    विधायक ढुल्लू महतो को यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस चिटाही पहुंची थी। यह मामला 23 नवंबर, 2018 को भाजपा की पूर्व नेत्री कमला कुमारी ने दर्ज कराया है। मामला बाघमारा थाने में कांड संख्या 178/19 के तहत दर्ज है।
    पुलिस बल के लौटने के बाद विधायक की पत्नी सावित्री देवी ने अपने अवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी भी एजेंसी से जांच करा ली जाये। यदि विधायक दोषी निकले, तो वह स्वयं उन्हें पुलिस को सौंप देंगी।

    Police protests to arrest Dhullu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM ने चखा बिहार स्पेशल लिट्टी-चोखा का स्वाद
    Next Article प्रदीप- बंधु की इंट्री के विरोध को कैसे पाट सकेगी कांग्रेस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी
      • ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख
      • पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले
      • राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
      • भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version