Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भजन गायक अनूप जलोटा ने जौनपुर में शुरु किया ‘मेरा गांव मेरा कर्तव्य’ अभियान
    राज्य

    भजन गायक अनूप जलोटा ने जौनपुर में शुरु किया ‘मेरा गांव मेरा कर्तव्य’ अभियान

    adminBy adminFebruary 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मेरा गांव मेरा देश फ़िल्म की तरह हिट होगा मेरा गांव मेरा कर्तव्य अभियान : अनूप जलोटा
    -हमारी समृद्धि में हमारे गांव का भी उल्लेखनीय योगदान : अमरजीत मिश्र
    -जौनपुर में सोंगरा गांव के इंजीनियर मनोज दुबे ने ग्रामीण विकास को दिया नया आयाम

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा ने जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर स्थित सोंगरा गांव में आज “मेरा गांव-मेरा कर्तव्य” अभियान को शुरु किया। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र समेत कई महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित रहीं ।

    इस अवसर पर अनूप जलोटा ने कहा कि ‘मेरा गांव मेरा देश’ फ़िल्म की तरह ही ‘मेरा गांव मेरा कर्तव्य’ अभियान भी हिट होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ़ व्यक्ति नहीं बल्कि एक मिशन हैं। उनसे प्रेरणा लेकर लाखों युवक यदि अपने गांव को विकसित करने में जुट गए तो यह देश दुनिया का सरताज बन जाएगा।

    दरअसल सोंगरा गांव के मनोज दुबे मुंबई आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू किया और उसमें सफलता पाने के बाद अब वह अपने गांव के पिछड़ेपन को दूर करने में लगे हैं। इसके लिए उन्होंने “मेरा गांव-मेरा कर्तव्य” अभियान शुरु किया जिसका उद्घाटन सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा ने आज गांव में आकर किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि मोदी-योगी की प्रेरणा से युवा समाजसेवी मनोज केशव दुबे ने एक ज़बर्दस्त उपक्रम शुरू किया है। “मेरा गांव-मेरा कर्तव्य” अभियान के तहत यह बताने की कोशिश शुरू की गई कि हमारी समृद्धि में हमारे गांव का भी योगदान है। हर चीज़ के लिए व्यक्ति को सरकार का मुँह नहीं निहारना चाहिए। हमारे गांव के प्रति हमारा भी कोई कर्तव्य है, उसे भी पूरा करना चाहिए। इसलिए उन्होंने गांव के विद्यालय का आधुनिकीकरण कराने और शिक्षा प्रणाली के उन्नयन के लिए काम शुरू किया। सिद्धपीठ सोंगरावली देवी मंदिर के सौंदर्यिकरण का काम पूरा किया। मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि मुंबई में रह कर शून्य से शिखर की यात्रा करने वाले प्रवासी उत्तर भारतीय इससे प्रेरणा लेकर इस अभियान से जुड़ेंगे।

    पूर्व में इंजीनियर मनोज दुबे ने अपने गांव के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता का इज़हार किया। जिस विद्यालय में उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी, उस सरकारी विद्यालय में बच्चों के लिए बेंच बनवाने से लेकर नया कम्प्यूटर लैब सेटअप करने तक का काम मनोज की संस्था सिद्धपीठ माँ सोंगरावली देवी ग्राम विकास न्यास के माध्यम से किया गया है। मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाया गया और उसमें गांव के युवा व बुजुर्ग नियमित रूप से योग करते हैं। पूरे परिसर को सीसीटीवी से सुसज्जित किया गया है। इस बात के लिए क्षेत्र के लोग समाजसेवी मनोज दुबे की प्रशंसा कर रहे हैं। मनोज दुबे ने कहा कि सिद्धपीठ माँ सोंग़रावल देवी के आशीष से मैं गांव के विकास के प्रति सदैव तत्पर रहूँगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपतरातू डीएसपी पर बरसीं बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, आप डरपोक हैं, शाम को दारू पीते हैं
    Next Article संजय सेठ की अनुशंसा पर रांची के नागरिकों को 2 माह में इलाज के लिए मिले 21 लाख
    admin

      Related Posts

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025

      राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 10 अगस्त से बिहार में शुरू हाेने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version