रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा दस मई को रांची में मेगा रैली के साथ समाप्त होगी। मुख्यमंत्री की यह यात्रा लगातार चल रही है। अब 13 और 14 फरवरी को चतरा और लातेहार जिले में आयोजित है। वहीं 20 फरवरी को रामगढ़ और हजारीबाग में होने वाली यात्रा टल गई है। कारण है कि रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गया है।
अब मुख्यमंत्री की तीसरे चरण की यात्रा अप्रैल माह में होगी। 27 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसके कारण मार्च माह में यह यात्रा आयोजित नहीं की जा सकेगी। फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च माह में चुनाव, होली और विधानसभा सत्र के कारण यात्रा नहीं होगी। शेष जिलों में अप्रैल से फिर खतियानी जोहार यात्रा चलेगी। 13 फरवरी को मुख्यमंत्री चतरा जायेंगे। 14 फरवरी को लातेहार जिले में समीक्षा बैठक होगी। इसमें चतरा और लातेहार जिलों की समीक्षा की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 14 जिलों में खितयानी जोहार यात्रा पूरी कर ली है। अब दस जिले बचे हैं। 14 फरवरी के बाद मुख्यमंत्र की खतियानी जोहार यात्रा अब सीधे 18 अप्रैल को धनबाद से शुरू होगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



