Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»तूफान, बाढ़ के बाद न्यूजीलैंड में कांपी धरती, 6.1 तीव्रता का भूकंप
    विदेश

    तूफान, बाढ़ के बाद न्यूजीलैंड में कांपी धरती, 6.1 तीव्रता का भूकंप

    adminBy adminFebruary 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में गैब्रियल चक्रवात के बाद बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे लोगों को धरती के कंपन का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह आए 6.1 तीव्रता के भूकंप से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी।

    न्यूजीलैंड में पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण परेशानी का सामना कर रहे हैं। बुधवार को यह परेशानी बढ़ गयी, जब अचानक तेज भूकंप आ गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गयी। भूकंप का केंद्र परमपराउमु द्वीप से 50 किमी उत्तर-पश्चिम में जमीन के 57 से 76 किमी नीचे बताया गया। झटके इस कदर तेज थे कि भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के 15 मिनट के भीतर ही 31 हजार से अधिक लोगों ने जियोनेट पर भूकंप महसूस होने की पुष्टि कर दी। न्यूजीलैंड की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने भूकंप से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं होने की बात कही है। सरकार ने कोई चेतावनी भी नहीं जारी की है। हालांकि नागरिकों का कहना था कि भूकंप से धरती दस से बीस सेकंड तक कांपी।

    इससे पहले न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल भयावह स्थितियां उत्पन्न कर रहा है। चक्रवात गेब्रियल ने न्यूजीलैंड के कई द्वीपों में तबाही मचाई है। बड़े पैमाने पर बाढ़ के साथ भूस्खलन हुआ है। समुद्री लहरें उमड़ने से समुद्र तट पर अफरातफरी है। भारी बारिश और तेज हवा के कारण हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है। इस कारण विमान सेवाओं का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है और सैकड़ों उड़ानें रद कर दी गई हैं। तूफान के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। चक्रवात के कारण आई बाढ़ अब देश की नई मुसीबत बनकर उभरी है। बाढ़ से देश की एक तिहाई आबादी प्रभावित है और उनके लिए सामान्य जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है।

    चक्रवात व बाढ़ के कारण सवा लाख से अधिक लोग बेघर होकर सड़कों पर आ गए हैं। दरअसल पेड़ गिरने से तमाम घर टूट गए हैं और भूस्खलन से कई घर बह गए हैं। देशभर में सड़कें अवरुद्ध हो जाने के कारण आवाजाही प्रभावित हो गई है। उत्तरी द्वीप के सुदूर उत्तर और पूर्वी तट पर रहने वालों को तूफान का सर्वाधिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। हॉक्स बे, कोरोमंडल और नॉर्थलैंड जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हालात इस हद तक बदतर हो गए हैं कि हॉक्स बे के कुछ निवासियों को बचने के लिए बेडरूम की खिड़कियों से तैरकर बाहर आना पड़ा क्योंकि उनके घरों में पानी भर गया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों की हवाई तस्वीरों में छतों पर फंसे लोग राहत के लिए इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन के लिए 5.6 अरब डॉलर मानवीय सहायता की अपील
    Next Article चुनाव आयोग का लिफाफा आने के बाद सरकार के कार्यों में आई तेजी: राज्यपाल
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version