इंदौर। इंदौर समेत मध्य प्रदेश के मालवा-निमांड अंचल के जिलों में रविवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि मौसम विभाग ने की है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भी ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र इंदौर से 150 किलोमीटर दूर धार जिले में गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा पर केंद्र था। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दोपहर करीब 12:54 बजे धार, बड़वानी, अलीराजपुर में भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई। इसका हाइपोसेंटर 10 किलोमीटर गहराई पर था। प्रभावित जिलों में बड़वानी, अलीराजपुर, धार के अलावा आसपास के जिले इंदौर, झाबुआ और खरगोन भी हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। इसके पहले रविवार सुबह अरुणाचल में 3.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप महसूस किया गया। अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
इंदौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक और सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. सोनी ने बताया कि धार जिले के कुक्षी में भूकंप मापक यंत्र लगा है। सरदार सरोवर बांध के चलते यह कुक्षी में लगाया गया है। कुक्षी के भूकंप मापी केंद्र के अनुसार गुजरात सरदार सरोवर बांध के विशेषज्ञ संतोष कुमार ने बताया कि 2.8 रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता थी। जो बड़वानी से 38 किलोमीटर साउथवेस्ट की ओर था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



