Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»G-20 : जोधपुर में 29 देशों के राजनयिकों का शिखर सम्मेलन योग के साथ शुरू
    Breaking News

    G-20 : जोधपुर में 29 देशों के राजनयिकों का शिखर सम्मेलन योग के साथ शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जोधपुर। जी-20 शिखर सम्मेलन के एंप्लायमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक गुरुवार से मारवाड़ की धरा धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी जोधपुर में सुबह योग एवं प्राणायाम के साथ शुरू हो गई। करवड़ स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सुबह की शुरुआत योग एवं प्राणायाम के साथ हुई। सम्मेलन में पहुंचे 29 देशों के राजनयिकों ने योग एवं प्राणायाम सत्र में हिस्सा लेकर यहां की शुद्ध हवा को अपने भीतर उतारा। योग प्रशिक्षक गुरुओं द्वारा उन्हें योग एवं प्राणायाम करवाया गया। दोपहर में होटल ताज हरि महल में लंच कार्यक्रम रहा।

    देश में जोधपुर का आज से तीन दिन तक यानी 4 फरवरी तक समय ऐतिहासिक रहने वाला है। यहां पर शुरू हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनियाभर से विदेशी मेहमान आए हुए हैं, जोकि जोधपुर एवं मारवाड़ की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। नौपत धुनों पर विदेशी मेहमानों को शहर की होटलों में स्वागत सत्कार मारवाड़ी अंदाज में किया जा रहा है। आज और कल हेरिटेज वॉक घंटाघर एवं तुरजी का झालरा पर रहेगी। इसमें विदेशी मेहमानों को राजस्थानी कला एवं संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा। भीतरी शहर के घुमावदार रास्तों से विदेशी मेहमान गुजरेंगे जहां पर वे दीवारों और गलियों में राजस्थानी के साथ मुगलकालीन संस्कृति के दर्शन लाभ भी लेंगे।

    एंप्लायमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक आज से तीन दिन तक जोधपुर में होगी। यह पहला मौका है जब इस तरह के बड़े इंटरनेशनल इवेंट की मेजबानी जोधपुर को मिली है। बैठक का दौर दोपहर बाद में शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला। इसमें 29 देशों के 74 प्रतिनिधिमंडल के साथ 100 से ज्यादा अधिकारी हिस्सा लेंगे। भारत समेत 19 सदस्य देशों और 9 आमंत्रित देशों के सदस्य के अलावा कुछ इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन के मेंबर भी इस 3 दिन की बैठक में शिरकत कर रहे हैं।

    जी-20 सम्मेलन देश में एक साल तक अलग-अलग शहरों में होगा। इसमें एंप्लायमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक चार अलग-अलग चरणों में होगी। जोधपुर को पहली ग्रुप मीटिंग मिली है। इसके बाद 3 से 5 अप्रैल तक इस ग्रुप की बैठक गुवाहाटी में, 1 और 2 जून को जेनेवा में और इसके बाद 19 एवं 30 जुलाई को इंदौर में होगी। इसी के साथ जी-20 देशों के श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक भी 21 जुलाई को इंदौर में होगी। एंप्लायमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठकों में तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस रहेगा। इन पर प्रेजेंटेशन तैयार किए जाएंगे। जी-20 देशों के सामने जो चुनौतियां आ रही हैं उनके समाधान भी खोजे जाएंगे। गुरुवार को दोपहर में होटल ताज हरि में स्किल डेवलपमेंट पर प्रेजेंटेशन के साथ बैठक शुरू हुई। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सेक्रेटरी अतुल कुमार तिवारी इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJharkhand : साहिबगंज में आग लगने से दो घर जलकर राख
    Next Article बजट के जरिये मिशन 2024 को मिला बूस्टर डोज
    azad sipahi

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version