Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बल दे रहा है एचएएल : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बल दे रहा है एचएएल : प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है एचएएल हेलीकॉप्टर फैक्ट्री
    – आम बजट में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी का ख्याल रखा गया

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की रक्षा जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भरता को कम करने की दिशा में पिछले आठ सालों में उठाये गये कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बल दे रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को कर्नाटक के तुमकुरु में एचएएल हेलीकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। इसकी आधारशिला भी 2016 में उन्होंने स्वयं रखी थी। प्रधानमंत्री ने कहा, “बीते आठ वर्षों में हमने एक तरफ सरकारी फैक्ट्रियों, सरकारी डिफेंस कंपनियों के कामकाज में सुधार किया, उनको ताकतवर बनाया, वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट सेक्टर के लिए भी दरवाजे खोले। इससे कितना लाभ हुआ, वो हम एचएएल में भी देख रहे हैं।”

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यही एचएएल है, जिसे बहाना बनाकर हमारी सरकार पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाए गए। यही एचएएल है, जिसका नाम लेकर लोगों को भड़काने की साजिशें रची गईं, लोगों को उकसाया गया। लेकिन झूठ कितना ही बड़ा क्यों ना हो, सच के आगे एक दिन जरूर हारता है। संसद की अनेक कामकाजी घंटे इस पर बर्बाद हो गए।

    उन्होंने आगे कहा कि आज एचएएल की यह हेलीकॉप्टर फैक्ट्री और उसकी बढ़ती ताकत बहुत से पुराने झूठों और झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है। आज वही एचएएल भारत की सेनाओं के लिए आधुनिक तेजस बना रहा है। विश्व के आकर्षण का केंद्र है। आज एचएएल डिफेंस सेक्टर में भारत की आत्मनिर्भरता को बल दे रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के ईमानदार प्रयासों से भारतीय नागरिकों का आत्म-विश्वास चरम पर है। डबल इंजन सरकार ने कर्नाटक को निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है। कर्नाटक को युवा टैलेंट और नवाचार की भूमि बताते हुए मोदी ने कहा कि प्रदेश में ड्रोन से लेकर तेजस विमान का निर्माण किया जा रहा है। राज्य निवेशकों की पहली पसंद बना है।

    इसी संदर्भ में आगे उन्होंने कहा कि ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग से लेकर तेजस फाइटर प्लेन बनाने तक, कर्नाटक के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ताकत को दुनिया देख रही है। आने वाले समय में तुमकुरु में ही सैकड़ों हेलीकॉप्टर बनने वाले हैं और इससे करीब 4 लाख करोड़ रुपए का बिजनेस होगा। जब इस प्रकार मैन्युफैक्चरिंग की फैक्ट्रियां लगती हैं तो हमारे सेना की ताकत तो बढ़ती ही है। साथ ही हजारों रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी मिलते हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सैकड़ों ऐसे हथियार और रक्षा उपकरण हैं, जो भारत में ही बन रहे हैं और हमारी सेनाएं उपयोग कर रही हैं। आज आधुनिक असॉल्ट राइफल से लेकर टैंक-पोत, नौसना के लिए एयरक्राफ्ट कैरियर, हेलिकॉप्टर, फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भारत खुद बना रहा है।

    आम बजट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सर्वप्रिय, सर्वहितकारी, सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी बजट है। यह भारत के युवा को रोजगार के नए अवसर देने वाला बजट है। भारत की नारीशक्ति की भागीदारी बढ़ाने वाला बजट है।

    उन्होंने कहा कि इस साल के गरीब हितैषी, मध्यम वर्ग हितैषी बजट की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यह भारत की कृषि और गांव को आधुनिक बनाने वाला बजट है। ये ‘श्री अन्न’ से छोटे किसानों को वैश्विक ताकत देने वाला बजट है। भारत में रोजगार बढ़ाने वाला और स्वरोजगार को बल देने वाला बजट है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबलौदाबाजार : पुत्र ने सिल बट्टे से हमलाकर मां को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
    Next Article कोरिया गणराज्य के 108 बौद्ध 43 दिनों की तीर्थ यात्रा पर, देश के बौद्ध तीर्थ स्थलों की करेंगे पैदल यात्रा
    azad sipahi

      Related Posts

      मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी

      June 29, 2025

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025

      उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version