Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ईशांत ने बताई दिलचस्प कहानी, बुमराह की खराब स्पैल पर कोहली की बात मानने से किया था इनकार
    Breaking News

    ईशांत ने बताई दिलचस्प कहानी, बुमराह की खराब स्पैल पर कोहली की बात मानने से किया था इनकार

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक, ईशांत शर्मा अब राष्ट्रीय टीम की चयन योजना में शामिल नहीं हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने लाल गेंद से कमाल किया है। जहां जसप्रीत बुमराह ने भारत के मुख्य गेंदबाज बन गए हैं, वहीं एक समय था, जब ईशांत भारतीय टेस्ट टीम की गेंदबाजी यूनिट के रीढ़ थे। एक घटना को याद करते हुए जब एक युवा बुमराह टीम में आए थे, ईशांत ने विराट कोहली से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी का खुलासा किया है।

    क्रिकबज से बातचीत में ईशांत ने खुलासा किया कि उन्हें हमेशा बुमराह से बहुत उम्मीदें थीं। 2018 की एक घटना के बारे में बताते हुए, ईशांत ने खुलासा किया कि कैसे बुमराह का पहला स्पैल अच्छा नहीं गया, जिसे देखकर कोहली उनसे बात करना चाहते थे लेकिन ईशांत ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया थे।

    उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि एक दिन आएगा जब बुमराह मुख्य गेंदबाज होंगे। मुझे याद है कि 2018 में, जब हम ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच खेल रहे थे और उनका पहला स्पैल अच्छा नहीं रहा था। विराट ने मुझसे कहा ‘मुझे लगता है कि मुझे जाकर उनसे बात करनी चाहिए’। मैंने कहा ‘वह बहुत स्मार्ट गेंदबाज है। वह इसे समझता है। उसे छोड़ दें। उसे पता है क्या करना, क्या नहीं करना है। वह काफी स्मार्ट है। वह खेल को समझता है और वह स्थिति को समझता है.’ जब आप स्थिति को समझते हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में, तो आप बहुत जल्दी वापसी कर सकते हैं।”

    उसी श्रृंखला में, बुमराह ने 21 विकेट हासिल किए, जिसमें 5 विकेट हॉल भी शामिल था और भारत ने श्रृंखला में एक यादगार जीत हासिल की थी। इसके बाद बुमराह ने खुद को दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है, चाहे वह सफेद गेंद वाला क्रिकेट हो या लाल गेंद।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलातेहार में सड़क निर्माण के साइडिंग पर उग्रवादियों का हमला ,जेसीबी मशीन को जलाया
    Next Article विधायक इरफान अंसारी और साहिबंगज डीसी पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू
    azad sipahi

      Related Posts

      डीपीएल: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 11 रन से हराया

      August 12, 2025

      विमेंस स्पीड चेस चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टरफाइनल में पहुंची दिव्या देशमुख

      August 12, 2025

      डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version