रांची। झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की गाड़ी रविवार को ओरमांझी-रामगढ़ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी आगे और पीछे दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आयी है।
बताया जाता है कि विधायक रविवार को धनबाद से रांची जा रही थी। उनकी गाड़ी के पीछे दूसरी गाड़ी चल रही थी और आगे एक बस जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते विधायक की गाड़ी आगे चल रही बस से टकरा गई। इस घटना में विधायक की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ है।