Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»स्थानीय नीति के साथ नियोजन नीति को जोड़ कर देखना गलत : बंधु तिर्की
    राजनीति

    स्थानीय नीति के साथ नियोजन नीति को जोड़ कर देखना गलत : बंधु तिर्की

    adminBy adminFebruary 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि सरकार अपनी नियोजन नीति अविलंब तैयार करे। उसके आधार पर विविध विभागों में खाली पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जल्दी शुरू करे। प्रत्येक राज्य की अपनी स्थानीय नीति होती है। इस दृष्टिकोण से झारखंड की अपनी स्थानीय नीति को घोषित करना सरकार द्वारा उठाया बिल्कुल सही कदम था। लेकिन स्थानीय नीति के साथ नियोजन नीति को जोड़ कर देखना पूरे तरीके से गलत है। बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड में फिलहाल ऐसी कोई नियोजन नीति नहीं है, जो यहां के छात्र-छात्राओं और युवाओं में विश्वास पैदा कर सके। इसके कारण युवाओं में गहरी निराशा है और वे बरसों से रोजगार की प्रतीक्षा में बैठे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य का दूसरा पहलू और भी गंभीर है। सरकार के लगभग सभी विभागों में नियुक्ति नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं और इसके कारण सरकार के दैनिक कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और आम जनता को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड की सवा तीन करोड़ आबादी के साथ ही विशेष रूप से यहां के युवाओं, आदिवासियों और मूल वासियों के हित में सरकार को जल्द से जल्द नियोजन नीति की घोषणा करनी चाहिए। उसे लागू किया जाना चाहिए। इसके लिए सरकार एक उच्च स्तरीय समिति बनाये, जो झारखंड की जमीनी और भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट दे। उसके आधार पर सरकार अपनी नियोजन नीति को शीघ्र घोषित करे। उसके अनुरूप सभी विभागों में नियुक्ति के संदर्भ में विज्ञापन जारी करे। बंधु तिर्की ने कहा है कि पिछले तीन साल में हेमंत सोरेन ने झारखंड की स्थिति में सुधार के लिए अपना पूरा प्रयास किया है। लेकिन सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पदों के खाली होने के कारण इसका नकारात्मक प्रभाव सरकार के कामकाज पर पड़ा है। दूसरी ओर, युवा वर्ग में अपने भविष्य और अपने परिवार को लेकर गहरी निराशा और रोष है, इसीलिए सरकार को जल्द इस संदर्भ में सकारात्मक कदम उठाने चाहिए और इसके लिए अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडा की विदेश मंत्री कल करेंगी जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता
    Next Article झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
    admin

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version