Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जस्टिस संजय कुमार मिश्रा बने झारखंड के चीफ जस्टिस, ली शपथ
    Top Story

    जस्टिस संजय कुमार मिश्रा बने झारखंड के चीफ जस्टिस, ली शपथ

    adminBy adminFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलायी शपथ
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड के नवनियुक्त चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके साथ ही वे झारखंड के 14वें चीफ जस्टिस बन गये। इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाइकोर्ट का चीफ जस्टिस की नियुक्ति संबंधी वारंट को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, झारखंड हाइकोर्ट के सभी जज, महाधिवक्ता राजीव रंजन, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, महुआ माजी समेत कई अधिवक्ता और राज्य सरकार के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    जस्टिस संजय मिश्रा के पिता का नाम मारकंडा मिश्रा और माता का नाम ज्योतिर्मयी मिश्रा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा टिकरा अपर प्राइमरी स्कूल में की है। वर्ष 1977 में पृथ्वीराज हाई स्कूल, बोलांगीर से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण की। 1982 में बोलनगीर के राजेंद्र कॉलेज से बीकॉम (आॅनर्स), एमकॉम 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय और एलएलबी की पढ़ाई 1987 में विधि संकाय दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की।
    सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाइकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाये जाने की अधिसूचना बीते शुक्रवार को जारी की गयी थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार से की थी। झारखंड हाइकोर्ट में 20 दिसंबर से चीफ जस्टिस का पद रिक्त था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री के निर्देश पर 16 लोगों को मिला वनपट्टा
    Next Article संघर्ष: पंचायत सचिवालय सेवक कर्मी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे
    admin

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version