-जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर करेंगे रामगढ़ का विकास : सुदेश महतो

सुदेश की मुख्य बातें
-रामगढ़ मेरा परिवार, उनकी तरक्की की मुझे चिंता
-हमलोग हवाई जहाज वाले नहीं, जनता के साथ कदम कदम मिलाकर चलने वाले है
-आजसू ने रामगढ़ को बनाया है, संवारा है, खोई ताज को लौटना मेरी प्राथमिकता
बीरु/निरंजन/अंजनी
रामगढ़/रजरप्पा/गोला। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए शनिवार आखिरी दिन था। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने गोला और चितरपुर प्रखंड में पदयात्रा कर अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान उन्होंने जनता को यह संदेश देने का प्रयास किया कि वे हवाई जहाज वाले नेता नहीं हैं। जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर रामगढ़ के विकास की रूपरेखा तैयार करेंगे। इस दौरान सुदेश महतो ने जन-जन की आवाज बनने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि आजसू का विधायक यहां 15 वर्षों तक रहा और इस पूरे इलाके को राज्य में पहले स्थान पर रखा। आज एक बार फिर जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सुनीता चौधरी चुनावी मैदान में है। चंद्र प्रकाश चौधरी ने जिस तरीके से रामगढ़ का विकास किया है उनकी पत्नी सुनीता चौधरी भी रामगढ़ वासियों के सपने को पूरा करेंगी। 27 फरवरी को जब मतदान होगा तो उस दिन जनता का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा।

सड़क पर उमड़ा जनसैलाब:

दोनों प्रखंडों में पदयात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब आजसू पार्टी उम्मीद से भी अधिक था। जब सुदेश महतो और लंबोदर महतो उम्मीदवार सुनीता चौधरी के साथ सड़क पर उतरे, तो उनके समर्थकों का काफिला कई किलोमीटर दूर तक नजर आया। पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब यह बता रहा था कि जनता का संबंध चंद्र प्रकाश चौधरी के साथ कितना गहरा है। इस जनसैलाब को आजसू ईवीएम में कितना समेट पाती है यह तो 2 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चलेगा। लेकिन सभी के चेहरे खिले थे।

गोला में भी दिखा काफी उत्साह

एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में शनिवार को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने गोला में पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा। पदयात्रा गोला के महादेव मंडा से शुरू होकर डीवीसी चौक, रजरप्पा चौक होते हुए पॉलिटिकल मोड़ आजसू कार्यालय तक किया गया। इस दौरान पदयात्रा में शामिल हजारों की संख्या में महिला पुरुष आजसू पार्टी जिंदाबाद, आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो जिंदाबाद, चंद्रप्रकाश चौधरी जिंदाबाद, सुनीता चौधरी जिंदाबाद, आजसू भाजपा गठबंधन जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाये गये। इस दौरान सुदेश ने सड़क मार्ग के दोनों ओर देखने वाले लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मौके पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी, गोला प्रमुख गीता देवी, जिप सदस्य जलेश्वर महतो, बजरंग महथा, अशोक कुमार महतो, चंदर महतो, कपिल मुंडा, राजेश उर्फ फंटूश महतो, यशोदा देवी, राजमोहन महतो, नित्यानंद महतो, बिंदेश्वर महतो, जयराम महथा, रणधीर बसरिया, जगत महतो, अखिलेश भारती, रमेश महतो, शंकरदयाल महतो, मणिलाल गोस्वामी सहित प्रखंड क्षेत्र के हजारों महिला पुरुष पदयात्रा में शामिल हुए।

पदयात्रा की मुख्य नजारा
-एक किलो मीटर तक महिलाओं की हुजूम
-अगुआई कर रहे थे आजसू सुप्रीमो सुदेश और प्रत्याशी सुनीता चौधरी
-काफी उत्साहित दिखी महिलाएं, आत्मविश्वास से दिखी लवरेज
-आजसू पार्टी के झंडे बैनर से पटा दिखा पदयात्रा
– शीर्ष नेताओं और रामगढ़ की जनता का खूब हुआ जयकारा
सुदेश महतो हाथ जोड़कर किया अभिनंदन
-वोटिंग के दिन केला पर मुहर लगाने की अपील

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version