Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»इमरान के करीबियों पर गाज: पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद गिरफ्तार
    विदेश

    इमरान के करीबियों पर गाज: पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबियों पर गाज गिराने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इमरान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी के बाद अब पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी संयोग है कि राशिद की गिरफ्तारी फवाद की जमानत मंजूर होने के तुरंत बाद हुई है।

    पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद बनी शहबाज शरीफ सरकार और इमरान के बीच चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद को गिरफ्तार किया है। उनके साथ उनके भतीजे शफीक को भी गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद पुलिस ने मरी मोटर वे से राशिद व शफीक की गिरफ्तारी की बात कही है, वहीं राशिद का दावा है कि उन्हें रावलपिंडी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। अवामी मुस्लिम लीग के मुखिया शेख राशिद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं। इमरान खान के प्रधानमंत्री रहते शेख राशिद पाकिस्तान के गृहमंत्री थे।

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता राजा इनायत उर रहमान ने इस्लामाबाद के आबपारा पुलिस थाने में शेख राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शेख राशिद पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की। आरोप के मुताबिक राशिद ने कहा था कि जरदारी ने भ्रष्टाचार से बहुत पैसा कमाया है और इस पैसे से इमरान खान को मारने की साजिश रची है। शेख राशिद का कहना है कि इमरान खान के साथ खड़े होने के कारण पाकिस्तान के मौजूदा गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के कहने पर उनकी गिरफ्तारी की गयी है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शेख राशिद की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सड़क पर उतरने की धमकी दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबजट के जरिये मिशन 2024 को मिला बूस्टर डोज
    Next Article ब्लिंकन से मिले डोभाल, वैश्विक चुनौतियों से निपटने को बढ़ रहा भारत-अमेरिका सहयोग
    admin

      Related Posts

      आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

      May 22, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

      May 22, 2025

      व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version