भोपाल। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने वक्फ बोर्ड की तरह हिंदुओं के लिए सनातन बोर्ड बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म नियम-कानून के मुताबिक चलता है लेकिन विडंबना है कि हिंदू मंदिरों के ट्रस्ट सरकार के हाथों में हैं। इन्हें मुक्त होना चाहिए और हिंदुओं का धन सिर्फ हिंदुओं के काम आना चाहिए। इसके लिए सनातन बोर्ड बनना ही चाहिए।
प्रज्ञा सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी शासन में हिंदुओं के साथ न्याय हो रहा है लेकिन भारत में कुछ ऐसे माफिया पनप रहे हैं, जो हिंदू देवी-देवताओं का अनादर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ये हम नहीं सहेंगे। हमारे धर्म पर कुठाराघात नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू या हिन्दू धर्म किसी का विरोध नहीं करता है। विडंबना यह भी है कि हमारे हिंदू देवी-देवता के मंदिर ट्रस्ट बन गए हैं, तो वो सरकार के हाथ में चले जाते हैं। इससे मुक्त होना चाहिए और हिंदू का धन यानी श्रद्धा का दान जो मठ और मंदिरों में जाता है वो हिंदुओं के विकास, हिंदुओं के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, उनके रोग निदान और मंदिर निर्माण में खर्च होना चाहिए। इसके लिए अगर सनातन बोर्ड की आवश्यकता पड़ती है तो बनना ही चाहिए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



