Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लागने को लेकर बवाल
    Top Story

    पलामू में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लागने को लेकर बवाल

    adminBy adminFebruary 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दो पक्षों में पत्थरबाजी, दुकानें फूंकी, धारा 144 लगाई, इंटरनेट बंद
    -पांकी बाजार में लगाया गया था तोरण द्वार
    -बीचबचाव कर रहे पुलिसकर्मी भी हुए घायल
    आजाद सिपाही संवाददाता
    पलामू। महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने के विवाद में बुधवार को पलामू जिले के पांकी में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ। दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट हुई। एक मकान, दो बाइक और दो दुकान आग के हवाले कर दिये गये। एक घंटे से ज्यादा समय तक शहर का मस्जिद चौक इलाका युद्ध का मैदान बना रहा। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है, जिसमें क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार टुडू भी शामिल हैं। इलाके में धारा 144 लगा दी गयी है। बुधवार रात तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी कैंप कर रहे हैं।

    रात में हुआ विवाद, सुबह को गया बलवा:
    पांकी के राहेवीर पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में हर साल धूमधाम से महाशिवरात्रि का आयोजन होता है। इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। मंदिर कमेटी तैयारी में लगी है। इसी के मद्देनजर मंगलवार की शाम मस्जिद चौक पर तोरणद्वार बनाने के लिए बांस-बल्ली और कपड़ा लेकर मजदूर पहुंचे। एक समुदाय के लोगों ने उन्हें रोक दिया। उनका कहना था कि यहां पर एक धार्मिक स्थल है इसलिए तोरणद्वार बनाने नहीं दी जाएगी। दूसरे समुदाय के लोग लौट गये। बुधवार सुबह लोग फिर से तोरणद्वार बनाने पहुंचे। इस बीच दोनों पक्ष के लोग जुटे। सूचना मिलने पर पांकी थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी बीच देखते ही देखते पुलिस के सामने ही मस्जिद चौक युद्ध का मैदान बन गया।

    दोनों समुदायों ने एक-दूसरे पर की पत्थरबाजी:
    पुलिस के सामने ही धार्मिक स्थल के ऊपर से पत्थरबाजी शुरू हुई। इसके जवाब में दूसरी तरफ से भी पत्थर फेंके जाने लगे। इसके बाद आगजनी भी हुई। बाइक, घर और दुकान फूंके गये। दोनों पक्ष के लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे। आमने-सामने होकर लगातार पत्थरबाजी करते रहे। बाद में पांकी के साथ ही लेस्लीगंज, लोहरसी, तरहसी आदि थानों की पुलिस को बुलाया गया। आइजी, उपायुक्त, एसपी सभी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

    धारा-144 लागू, इंटरनेट बंद:
    हालात को देखते हुए प्रशासन ने पांकी थाना क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किये गये हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी लगातार इलाके में कैंप कर रहे हैं।

    उपायुक्त ने शांति बनाये रखने की अपील की:
    पलामू के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा है कि पांकी में दो समूहों के बीच हुए विवाद से उत्पन्न विधि-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है। प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस के पदाधिकारी दल-बल के साथ स्थल पर कैंप कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि शांति बनायें रखें और किसी अफवाह पर ध्यान नहीं दें।

    अफवाह पर है पैनी नजर:
    पुलि की अफवाह पर पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उपायुक्त ने किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन सप्ताह में तीन अमेरिकी अधिकारियों ने किया नेपाल का दौरा, प्रचंड सरकार से प्रतिबद्धता की तलाश
    Next Article अपराध पर लगाम लगाना शीर्ष प्राथमिकता: अजय सिंह
    admin

      Related Posts

      झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर

      May 24, 2025

      तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा

      May 24, 2025

      टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version