Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्य में असीम खेल प्रतिभाएं निहित: राधाकृष्णन
    Top Story

    राज्य में असीम खेल प्रतिभाएं निहित: राधाकृष्णन

    -सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
    adminBy adminFebruary 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि झारखंड राज्य अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। इस राज्य में असीम खेल प्रतिभाएं निहित हैं, जिन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। हमारे युवाओं को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ना चाहिए, उन्हें उत्कृष्टता हासिल करनी होगी। अगर आप यह हासिल करना चाहेंगे, तो कर सकते हैं। राज्यपाल रविवार को रांची के खेलगांव में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के समापन मौके पर बोल रहे थे।

    वीरों की भूमि है झारखंड:
    राज्यपाल ने कहा कि झारखंड राज्य वीरों की भूमि है। यहां भगवान बिरसा मुंडा समेत अन्य महान स्वतंत्रता सेनानी हुए। भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्म 1875 ई० में हुआ और वे 1900 ई० में 25 वर्ष की अल्पायु में ही देश के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हो गये, लेकिन लोगों के हृदय में उनका स्थान सदा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद आज मेरा दूसरा कार्यक्रम है। पहला कार्यक्रम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली में हुआ। जबकि दूसरा आप खिलाड़ियों के साथ हो रहा है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत खेल प्रतिभा मौजूद:
    राज्यपाल ने कहा कि इस पावन भूमि ने कई ऐसे खिलाड़ी प्रदान किये हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र का नाम रौशन किया है। यह राज्य महान खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की भूमि है। वे उस हॉकी टीम के कप्तान थे जो 1928 के ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम अर्जित किया है और अपने खेल से सबको प्रभावित किया। राज्यपाल ने निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, अरुणा मिश्रा, दीपिका, रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, चंदन कुमार सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत खेल प्रतिभा मौजूद हैं, जिन्हें आगे लाने की जरूरत है। झारखंड को ‘लैंड आॅफ आर्चरी’ एवं ‘लैंड आॅफ हॉकी’ कहा जा सकता है।

    सांसद संजय सेठ के प्रयास की सराहना की:
    राज्यपाल तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के लिए लोकसभा सांसद संजय सेठ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के बीच खेल को आगे बढ़ाने व एक नया अवसर प्रदान करने की दिशा में यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस आयोजन से छुपी हुई प्रतिभा के सामने आने की उम्मीद जतायी। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

    खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयें:
    सांसद संजय सेठ ने स्वागत भाषण में कहा कि पूरा देश चाहता है कि ओलंपिक, एशियन, कॉमनवेल्थ सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक तालिका में ऊपर आये और अधिक से अधिक पदक अर्जित करें। इसके लिए ग्रामों और टोलों में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड खेल के क्षेत्र में समृद्ध है। इस दिशा में प्रधानमंत्री के आह्वान पर सांसदों द्वारा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कर प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से चलने वाली इस प्रतियोगिता में लगभग 5000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने राज्यपाल का खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में आने हेतु आभार प्रकट किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ उपचुनाव: सीएम ने बजरंग महतो के पक्ष में किया प्रचार
    Next Article राहुल को 2024 के लिए बनाना होगा ‘मास्टर प्लान’
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version