Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»देवघर में केंद्रीय गृह मंत्री का जोरदार स्वागत
    राजनीति

    देवघर में केंद्रीय गृह मंत्री का जोरदार स्वागत

    adminBy adminFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्व निर्धारित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को विशेष विमान से पूर्वाह्न 11:45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं, सूबे के मंत्रियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

    शाह कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से सीधे बाबा मंदिर पहुंचे। उन्हें बाबा मंदिर में वीआईपी गेट से प्रवेश कराया गया और बाबा भोले के दर्शन के लिए गर्भगृह में ले जाया गया। उन्होंने करीब 25 मिनट का समय बाबा मंदिर में गुजरा। इस दौरान उन्होंने बाबा भोले की विधिवत पूजा-अर्चना की। बाबा भोले की पूजा करने के बाद 12:45 बजे वे यहां से रवाना हो गये।

    एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संताल परगना के डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसपी सुभाष चंद्र जाट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट, रूट व बाबा मंदिर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पूरे रास्ते में कदम-कदम पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे।

    उनके आने से पूर्व सड़क पर वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया था। इसके लिए कई जगहों पर ड्राप गेट व बेरियर लगाया गया था। उनके स्वागत के लिए भाजपा की विभिन्न इकाईयों, स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों ने एयरपोर्ट से बाबा मंदिर के बीच जगह-जगह पर मंच बनाया गया था। वहां से उनका लोगों ने बाबा की नगरी में अभिनंदन किया। इसके साथ सड़क किनारे भी लोग खड़े होकर अमित शाह की एक झलक पाने को आतुर नजर आए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखंभे से टकराई बस, 10 घायल
    Next Article पंत-बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने भारतीय टीम को कमजोर बना दिया है : ग्रेग चैपल
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version