Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जी- 20 की बैठक के लिए सज रही राजधानी, जगमग होगा शहर
    झारखंड

    जी- 20 की बैठक के लिए सज रही राजधानी, जगमग होगा शहर

    adminBy adminFebruary 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में जी-20 शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। इसके लिए रांची में कुछ बैठकें होनी है। इसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। रांची नगर निगम पूरे शहर को चमकाने में लगा है। रोड से लेकर नाला-पार्क सभी को दुरुस्त किया जा रहा है। वॉल पेंटिंग से लेकर डिवाइडर भी चमकाए जा रहे हैं। अब नगर निगम क्षेत्र के सभी खंभे पेंट कर रंगीन लाइट से जगमग होंगे। नगर निगम सभी खंभों पर रोप लाइट लगाएगा। रांची नगर निगम प्रोक्योरमेंट कमिटी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एजेंसी को जल्द से जल्द पूरे शहर को कवर करने को कहा गया है, जिससे कि जी-20 से पहले शहर बाहर से आने वाले डेलीगेट्स के स्वागत के लिए तैयार होगा।
    जिला प्रशासन की टीम नगर निगम के कोआर्डिनेशन के साथ एक टीम का भी गठन किया गया है, जो शहर को साफ सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने का कार्य कर रही है। वहीं अतिथियों के आने और जाने तक ट्रैफिक व्यवस्था सुगम हो इसे लेकर हर बिंदु पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। जी-20 की बैठक को लेकर रांची उपायुक्त ने भी विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निगम को स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश दिया है।
    रांची मेयर आशा लकड़ा ने मंगलवार को जी 20 शिखर सम्मेलन की तैयारी को लेकर कहा कि इस सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से सात टीम बनाई गई हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। मेयर ने कहा कि दो और तीन मार्च को रांची में जी 20 के प्रतिनिधि पहुंचेंगे। 19 देश और यूरोपीय संघ के 540 डेलिगेट्स उसमें शामिल होंगे, जो रांची में होने वाली बैठकों में मौजूद रहेंगे।
    आशा लकड़ा ने बताया कि शहर में रंग रोगन के साथ जिन क्षेत्रों में जी 20 से आए प्रतिनिधियों का भ्रमण होगा, उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए उन इलाकों से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसके लिये जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार काम किये जा रहे हैं। इसके अलावा उन इलाकों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को नगर निगम ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई है, जिसमें जी-20 की बैठक को लेकर और भी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए जाएंगे। कर्मचारियों को फिलहाल बता दिया गया है कि किन किन क्षेत्रों से प्रतिनिधि गुजरेंगे उन क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग और सड़क की रिपेयरिंग का कार्य का काम तेजी से हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी ऑफिस पहुंचे विधायक राजेश कच्छप से पूछताछ शुरू
    Next Article बोकारो में छह साल बाद 10 फरवरी से लगेगा बसंत मेला
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version