आइजी ने जारी किया आदेश,कांट्रैक्ट पर रखे जायेंगे
रांची। राज्य के जेलों में संविदा के आधार पर कक्षपालों की नियुक्ति होगी। इस संबंध में जेल आइजी सुदर्शन मंडल ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 150 भूतपूर्व सैनिकों को एक साल के अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जायेगा। जरूरत के अनुसार इस अनुबंध को बढ़ाया भी जा सकता है। अनुबंध पर नियुक्त किये गये भूतपूर्व सैनिकों को हर महीने 20 हजार वेतन मिलेगा। हर साल सेवा अवधि के विस्तार होने पर मानदेय में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की जायेगी। इन कर्मियों को एक साल में सिर्फ 20 दिन का ही क्षतिपूर्ति अवकाश मिलेगा। ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर राज्य के पुलिस कर्मियों को जो राशि मिलती है, वही राशि इन कर्मियों को प्रदान की जायेगी। 11 जिले में कक्षपालों की नियुक्ति होगी।