रांची। आज चंपाई कैबिनेट का विस्तार होना है। कांग्रेस अपने मंत्रियों में किसी भी तरह के फेरबदल को तैयार नहीं है। पुराने मंत्रियों को ही कैबिनेट में जगह दी जाएगी। जिससे कांग्रेस कोटे के कई विधायक नाराज है। नाराज विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है। विधायकों ने आलमगीर आलम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायकों की मांग है कि आलमगीर आलम को विधायक दल के नेता के पद से हटाया जाए। इसके साथ ही तीनो मंत्री को जल्द हटाया जाए। खबर यह भी सामने आ रही है कि देर रात कांग्रेस MLA दिल्ली कूच करेंगे। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों को सर्किट हाउस बुलाया गया था।
तीन विधायकों को बुलावा आया
तीन पूर्व मंत्रियों को राजभवन से बुलाया भी आ गया है। इससे कहीं ना कहीं यह स्पष्ट होता नजर आ रहा है कि कांग्रेस अपनी तरफ से मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं करने जा रहा है। पुराने मंत्रियों को ही चंपाई कैबिनेट में जगह दी जाएगी। पुराने तीन मंत्रियों में रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता को बुलाया गया है। एक मंत्री आलमगीर आलम पहले ही शपथ ले चुके हैं। कहा जा रहा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस किसी तरह कि रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसलिए बहुत संभव है कि कैबिनेट में पुराने चेहरों को ही जगह मिले।