रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी, निदेशक संस्कृति पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद विभाग आसिफ एकराम को अपने कार्यों के साथ अगले आदेश तक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रांची का आप्त सचिव के पद में सरकारी कोटा के तहत अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में लेखराज नाग को अगले आदेश तक अवर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय झारखंड रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। बेबी देवी के आप्त सचिव के पद पर विनय प्रकाश तिग्गा नियुक्त किये गये हैं। साथ ही उनकी सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्यवय विभाग को सौंप दी गयी है। इधर, झारखंड विधानसभा सचिवालय के अनुरोध पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विवेक कुमार मेहता कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर को 3 नवंबर के प्रभाव से झारखंड विधानसभा सचिवालय रांची में सेवा सौंपी गयी है। विवेक कुमार विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किये गये हैं। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



