आयो चले अयोध्या धाम… गीत लांच
रांची। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद राम भक्तों के अथक प्रयास से अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में सभी राम भक्तों को जाने के आग्रह से झारखंड के लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने आयो चले अयोध्या धाम गीत की लांचिंग की। आजसू पार्टी के केंदीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने अपने रांची स्थित आवास पर पोस्टर का अनावरण और यूट्यूब पर अपलोड कर गीत को लांच किया।

इस अवसर पर आजसू के केंदीय प्रवक्ता देवशरण भगत, उद्योगपति राजकुमार पोद्दार, राजीव रंजन, शुभम चौधरी, अवध कुमार, निहाल सिंह सोढी, मनप्रीत सिंह, हरीश कुमार, अजीत कुमार, शिवली अख्तर समेत कई लोग उपस्थित थे।

सुदेश महतो ने कहा कि अयोध्या में विराजमान रामलला का भव्य मंदिर बनना देश के सभी राम भक्तों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मैं भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बना था। हम सभी राम भक्तों को अयोध्या अवश्य जाना चाहिए। प्रभु रामलला के दर्शन से सभी राम भक्तों का जीवन धन्य हो जायेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version