धनबाद। भारतीय जनता पार्टी ने संताल आदिवासी के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की जयंती पर उन्हें याद किया। धनबाद के सरायढेला स्थित गोलबिल्डिंग के पास बने उनके स्मृति स्थल पर भाजपाइयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान दर्जनों भाजपा नेता एवं कार्यक्रम मौजूद थे।

इस दौरान भाजपा नेता संजय झा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि बाबा तिलका मांझी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था। उन्होंने अपने क्रांतिकारी कार्यों से ब्रिटिश हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए थे। 1783 में अंग्रेज शासन के खिलाफ विद्रोह प्रारंभ करने वाले बाबा तिलका मांझी ने अंग्रेज अधिकारी क्लीवलैंड को तीर से मार गिराया था। ऐसे योद्धा को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version