Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नये मुख्यमंत्री
    Breaking News

    चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नये मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हेमंत ने सौंपा इस्तीफा, चंपई के पक्ष में सर्मथन पत्र
    -सत्ता पक्ष के विधायकों ने राज्यपाल को सौंपा पत्र
    -केवल पांच विधायकों से मिले राधाकृष्णन

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के साथ ही राज्य में सियासी हलचल बढ़ गयी। उनकी गिरफ्तारी के पूर्व हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। सत्ताधारी दल (कांग्रेस, झामुमो, राजद) के विधायक तीन बस में सवार होकर राजभवन पहुंचे थे। हालंकि राज्यपाल ने केवल पांच विधायकों से मुलाकात की। उन्होंने चंपई सोरेन को गठबंधन दल का नेता बनाने और उनके नेतृत्व में सरकार गठन का पत्र दिया। विधायकों ने तत्काल चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की मांग की। हालांकि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मांग को नहीं स्वीकार किया और मामले पर जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया।

    तीन बस में विधायक पहुंचे राजभवन:
    मुख्यमंत्री आवास से सत्ता पक्ष के विधायक तीन बस में सवार होकर रात 8.20 बजे राजभवन पहुंचे। उन्हें राजभवन के गेट पर ही रोक दिया गया। इस पर विधायकों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चंपई सोरेन को तत्काल मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की मांग की। राज्यपाल से मिलने पांच विधायक अंदर गये। उन्होंने चंपई सोरेन को समर्थन का पत्र सौंपा। राज्यपाल ने उन्हें विधिसम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सूत्रों के मुतबिक राज्यपाल विधि और संविधान विशेषज्ञों से राय लेने के बाद कोई कदम उठायेंगे।

    कौन हैं चंपई सोरेन
    रांची (आजाद सिपाही) सरायकेला-खरसावां जिला स्थित जिलिंगगोड़ा गांव निवासी आदिवासी सिमल सोरेन खेती किसानी किया करते थे। उनके चार बच्चों में बड़े बेटे का नाम चंपई सोरेन है। चंपई भी अपने पिता के साथ हाथ बंटाते थे। 10वीं क्लास तक सरकारी स्कूल से चंपई ने पढ़ाई लिखाई की। इस बीच उनका विवाह कम उम्र में ही मानको से कर दिया गया। शादी के बाद चंपई के चार बेटे और तीन बेटियां हुईं। इसी दौरान बिहार से अलग झारखंड राज्य की मांग उठने लगी। शिबू सोरेन के साथ ही चंपई भी झारखंड के आंदोलन में उतर गये। जल्द ही ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से मशहूर भी हो गये। इसके बाद चंपई सोरेन ने अपनी सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय विधायक बन कर अपने राजनीतिक करियर का आगाज कर दिया। इसके बाद वह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। चंपई सोरेन भाजपा की अर्जुन मुंडा की सरकार में झामुमो की तरफ से मंत्री बनाये गये। इसके बाद राष्ट्रपति शासन लग गया था। फिर हेमंत सोरेन की अगुवाई में बनी झामुमो की सरकार में चंपई सोरेन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन मंत्री बनाया गया। दूसरी बार हेमंत सरकार बनी तो फिर 2019 में चंपई सोरेन को परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया। वह वर्तमान में झामुमो के उपाध्यक्ष भी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    Next Article इंटर परीक्षा में देर से पहुंचने की फजीहत से परीक्षार्थी परेशान
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version