Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘ब्लैक पेपर’
    Breaking News

    मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘ब्लैक पेपर’

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 8, 2024Updated:February 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी कर केन्द्र सरकार की कमियां गिनाईं और मोदी सरकार पर झूठी गारंटी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल पर ब्लैक पेपर जारी करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में इस सरकार की नीतियों से गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं परेशान रही हैं। ये सरकार सिर्फ झूठ की गारंटी दे रही है।

    खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी संसद में अपनी बात रखते हैं तो अपनी असफलताओं को छिपाते हैं। जब हम सरकार की असफलताओं के बारे में बोलते हैं, तब उसे महत्व नहीं दिया जाता है। इसलिए हम ब्लैक पेपर निकालकर जनता को सरकार की विफलताओं के बारे में बताना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि देश में इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है लेकिन मोदी सरकार इसकी बात कभी नहीं करती। मोदी हमेशा 10 साल की तुलना करते हैं लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों के बारे में कभी नहीं बताते हैं। यहां तक कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है, केंद्र सरकार वहां मनरेगा का पैसा भी नहीं देती, फिर बाद में कहती है कि पैसा तो रिलीज हुआ लेकिन वो खर्च नहीं किया गया।

    खड़गे ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। देश में आज भयंकर सामाजिक अन्याय हो रहा है। आप जीएसटी भरते हैं और मजा अडाणी जैसे लोग उठाते हैं। तीन काले कानूनों के खिलाफ किसान एक साल तक धरने पर बैठे रहे लेकिन सरकार ने इनकी कोई चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से कहा था कि आपको न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ज्यादा मिलेगी और आमदनी दोगुनी होगी लेकिन कुछ भी नहीं किया। प्रधानमंत्री संसद में बेरोजगारी, मंहगाई और किसानों के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं।

    खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय की सिर्फ बातें करते हैं। सरकार को रोजगार देने की दिशा में काम करना चाहिए, जब सभी को भागीदारी मिलेगी, तभी न्याय होगा। इसलिए हम पीएसयू की बात करते हैं। जब पीएसयू बनते हैं तो वहां एससी-एसटी, ओबीसी और आदिवासियों को रोजगार मिलता है। उनके जीवन में स्थिरता आती है।

    खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार लोगों को डरा-धमकाकर पैसा वसूल रही है। यह पैसा लोकतंत्र को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी तरह से उन्होंने विपक्ष के 411 विधायकों को अपनी तरफ कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोहिंग्या शरणार्थियों को देश में प्रवेश देने से बांग्लादेश का इनकार
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में राजभवन की कोई भूमिका नहीं: राज्यपाल
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version