डॉ लंबोदर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने यह मांग मुख्यमंत्री से मिलकर की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि बेरमो अनुमंडल राज्य का सबसे पुराना अनुमंडल है और यहां के लोगों की लंबे समय से यह मांग रही है कि इसे जिला बनाया जाये। पिछले 80 दिनों से जिला बनाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोग आंदोलनरत हैं।

गोमिया विधायक ने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि इस अनुमंडल की आबादी 15 लाख से ज्यादा है। इस अनुमंडल में सात प्रखंड, 14 थाना, चार ओपी और व्यवहार न्यायालय भी है, जो जिला बनने के सभी मानक को पूरा करता है। मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय बेरमो जिला बनाओ समिति द्वारा लिया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्च पदाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन को आंदोलन स्थल पर प्रतिनिधि भेजकर धरना खत्म कराने को कहा गया। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में कामेश्वर मिश्र, वकील प्रसाद महतो, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, मुकेश कुमार शामिल थे।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version