Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जामताड़ा में भीषण रेल दुर्घटना, 12 लोग आए ट्रेन की चपेट में, दो की मौत
    झारखंड

    जामताड़ा में भीषण रेल दुर्घटना, 12 लोग आए ट्रेन की चपेट में, दो की मौत

    adminBy adminFebruary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा। राज्य के जामताड़ा जिले के जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास बुधवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 12 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिल रही है। हालांकि अंधेरा होने के कारण मृतकों का सही अनुमान सामने नहीं आया है।

    जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि अबतक दो शव मिले हैं। दो मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिनमें एक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है, जिसका आधार कार्ड रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मनीष कुमार सासाराम भंगहा कटिहार बिहार और सिकंदर कुमार धपरी झाझा जमुई बिहार का रहने वाला था।

    एसपी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य के साथ सर्च जारी है। रेलवे से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का अनुरोध किया गया है। जांच के बाद कारण पता चलेगा। वहीं रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

    बताया जाता है कि अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में कई लोगों पर ट्रेन चढ़ गई। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है।

    राष्ट्रपति ने जताया शोक

    झारखंड के जामताड़ा जिले में एक रेल दुर्घटना में कई लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर का कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त की जेल में मौत
    Next Article आईपीएस का तबादला, पियूष पांडेय बने रांची के ग्रामीण एसपी
    admin

      Related Posts

      प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025

      झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version