Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चंपाई सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के बदले जाने के संकेत!
    Jharkhand Top News

    चंपाई सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के बदले जाने के संकेत!

    adminBy adminFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के बदले जाने के संकेत

    पिछले 3 दिनों से दिल्ली में डटे झारखंड कांग्रेस के 8 नाराज़ विधायकों से मध्यप्रदेश के सीएलपी लीडर उमंग सिंघार ने मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात के बाद जो बात निकलकर सामने आई है उसके अनुसार उमंग सिंघार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिए हैं। उन्होंने आज सभी विधायकों से मुलाकात कर उनकी नाराज़गी का कारण जाना और उन्हें आश्वश्त किया कि जल्द ही इस मसले पर आलाकमान कोई निर्णय लेगा। आपको बता दें कि उमंग सिंघार को नाराज़ विधायकों का जिम्मा भी मिला है। उमंग सिंघार पहले झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भी रह चुके हैं।

    कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों को बदलने पर अड़े हैं नाराज़ कांग्रेस विधायक 

    16 फ़रवरी को मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। सीएलपी लीडर आलमगीर आलम तो पहले मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रीपद की शपथ ले चुके थे। उसके बाद चर्चा यह थी कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में फेरबदल हो सकता है। लेकिन 16 फ़रवरी को कांग्रेस कोटे के वही 3 पुराने मंत्रियों ने फिर से शपथ ले लिया। नाराज़ 12 विधायक तो शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं होना चाहते थे लेकिन प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा बहुत मान मनव्वल के बाद सभी पहुंचे थे लेकिन उनके मन के अंदर की नाराजगी ख़त्म नहीं हुई थी। उसी दिन देर रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आवास पर सभी नाराज विधायक बैठक करने पहुंचे थे. उसके बाद दूसरे दिन दिन भर बैठक करने के बाद रात में 8 विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे।

    कौन हैं वे 8 विधायक जो दिल्ली में डटे हैं 

    वैसे मंत्रिमंडल में चेहरे नहीं बदले जाने से नाराज तो कांग्रेस के 12 विधायक थे लेकिन दिल्ली सिर्फ आठ विधायक ही गये हैं। जिसमें महागामा विधायक दीपिका पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, और जगरनाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू

    केसी वेणुगोपाल से मिलना चाहते है नाराज विधायक

    जानकारी के अनुसार दिल्ली में डटे नाराज़ कांग्रेस विधायक अपनी नाराजगी केसी वेणुगोपाल से मिलकर जताना चाहते हैं। वह बताना चाहते हैं कि कैसे चेहरा नहीं बदलने से लोगों में नाराजगी है। जिसका असर आगामी चुनाव में भी हो सकता है।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकपाल मामले में राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा
    Next Article पथराव की घटना से जनता का ध्यान भटकाने की हो रही साजिश
    admin

      Related Posts

      एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

      November 17, 2025

      एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण

      November 17, 2025

      जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद

      November 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version