रांची महानगर की बैठक में प्रभारी सम्मानित
रांची। आजसू के केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचायेंगे। पहला काम संगठन विस्तार कर उसे मजबूती प्रदान करना है। रांची महानगर समिति 24 घंटे रांची और रांचीवासियों की सेवा में उपलब्ध रहेगी। लोगों के विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरना लक्ष्य है। वह हरमू स्थित केंद्रीय कार्यलय में सोमवार को महानगर की बैठक सह सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान समिति के सदस्यों ने नवनियुक्त केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जीतेंद्र सिंह को सम्मानित किया।
संत रविदास का मंदिर बनेगा
बैठक से पूर्व संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविदास समाज के अध्यक्ष टिंकू राम और सचिव संदीप राम ने रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला। जीतेंद्र सिंह ने संत रविदास के मंदिर निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में रविदास जी का एक भी मंदिर नहीं है। समाज मंदिर के लिए जमीन चिह्नित करे, ताकि मंदिर निर्माण शुरू हो सके।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में जिला अध्यक्ष संजय महतो, वीना देवी, ज्ञान सिन्हा, सीमा सिंह, बंटी यादव, रमेश गुप्ता, सुनील यादव, ओम वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version