आदिवासी-मूलवासी विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ यह उलगुलान है : विनोद पांडेय
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी की संकल्प सभा मंगलवार को होगी। विधानसभा मैदान परिसर में होने वाली संकल्प सभा को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत वरीय नेता संबोधित करेंगे। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने सोमवार की शाम सभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत परेशान कर रही आदिवासी-मूलवासी विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ यह उलगुलान है। झामुमो केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में लोगों को जागरूक करने के काम में युद्ध स्तर पर जुटेगी। विनोद पांडेय ने आगे यह भी कहा कि संकल्प सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का जोश भरा जायेगा। यह अभियान तेज पकड़ेगा। केंद्र सरकार और भाजपा ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। इस साजिश का पदार्फाश किया जायेगा। भाजपा भ्रष्टाचार की नयी परिभाषा गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा से बाहर हैं। वह उनकी नजर में भ्रष्टाचारी है, जिन्होंने भाजपा के जुल्म के आगे घुटने टेक दिये। उसे ईमानदार कहा जा रहा है। भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को सभी लोग समझ चुके हैं। यह चुनावी साल है। बहुत जल्द जनादेश आयेगा तो सबकुछ साफ हो जायेगा। झारखंड से भाजपा का सफाया हो जायेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



