गांव में भी हो शहर वाली सुविधा: दीपक प्रकाश
2047 में भारत दुनिया का आर्थिक महाशक्ति बनेगा
रांची। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने खिजरी विधानसभा के अंतर्गत डुंगरी पंचायत में पीसीसी पथ का उद्घाटन शुक्रवार को किया। वीएमआइटी कॉलेज से लेकर नंदकिशोर सिंह के घर, धुर्वा बस स्टैंड से से राम सिंह के घर तक सांसद निधि से निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया।
मौके पर श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा का मानना है कि अब गांव में भी शहर जैसी सुविधा हो। लोगों को आवागमन में किसी प्रकार का असुविधा न हो। इसे ध्यान में रखते हुए इस पीसीसी पथ का निर्माण किया गया है। पहले बरसात में इस सड़क पर पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अब उन समस्याओं से लोगों को निजात मिलेगी।
श्री प्रकाश ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के आधार पर फिर से मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि 2047 में भारत दुनिया का आर्थिक महाशक्ति बने, इस उद्देश्य के साथ मोदी सरकार कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता सूरज शाहदेव, पंकज शाहदेव, उमेश यादव, वीना मिश्रा, राजू नायक, रणजीत शाहदेव, शंकर महतो, योगेंद्र सिन्हा, नंदकिशोर सिंह, मनीष सिंह, काली प्रजापति, शिवनारायण कुमार, बबलू शाहदेव, पिंकू शाहदेव समेत अन्य उपस्थित थे।