रांची। संत गाडगे बाबा की 148वीं जयंती शुक्रवार को लालपुर में प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र रजक की अध्यक्षता में मनायी गयी। पहले संत गाडगे के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की की गयी। उपेंद्र रजक, रणधीर रजक, अशोक रजक ने कहा कि संत गाडगे बाबा मानवता के महामानव थे। उन्होंने जीवन काल में दर्जनों धर्मशाला, पाठशाला, छात्रवास का निर्माण कराया, जो आज भी संचालित है। प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र रजक ने कहा कि वे बुद्घ के मार्ग से प्रभावित होकर 25 साल के उम्र में गृह त्याग दिये। मौके पर संजय रजक, राकेश रजक, सोनू रजक, रिजेश रजक, अकलेश रजक, अशोक रजक, प्रदीप रजक, सुनील रजक, मोनू रजक, संजय रजक, विजय रजक मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version