Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»इजराइल-हमास समझौते के करीब, मध्य पूर्व में संकट के बादल छंटने के आसार
    विदेश

    इजराइल-हमास समझौते के करीब, मध्य पूर्व में संकट के बादल छंटने के आसार

    adminBy adminFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। इजराइल और हमास के बीच गाजा में छिड़े युद्ध की वजह से मध्य पूर्व में छाये संकट के बादलों के जल्द ही छंटने की उम्मीद है। मध्यस्थ देश इजराइल और हमास के बीच अस्थाई युद्धविराम के समझौते की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वार्ता से जुड़े दो अधिकारियों का कहना है कि इजराइल संगीन अपराधों के दोषी फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने पर सहमत हो गया है। हालांकि हमास ने अभी तक इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इस दिशा में चल रहे प्रयासों को फलक पर लाने की कोशिश की गई है।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल के रुख में बदलाव से बंधकों की अदला-बदली और संभावित संघर्ष विराम की दिशा में जल्द ही ठोस निर्णय हो सकता है। प्रस्ताव में इजराइली बंधकों और आतंकवाद के दोषी फिलिस्तीनियों की रिहाई का प्रारूप शामिल है। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत के आदेश पर इजराइल ने गाजा में नरसंहार को रोकने के उपायों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की है। अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि उन्हें एक सप्ताह के भीतर गाजा में युद्धविराम होने की उम्मीद है। इस बीच फिलिस्तीनी प्राधिकरण की सरकार ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

    मध्यस्थता प्रयासों की जानकारी रखने वाले इन दोनों अधिकारियों के अनुसार, इजराइली वार्ताकार निजी तौर पर एक अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि इजराइल आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराए गए 15 फिलिस्तीनियों को छोड़ेगा। इसके बदले हमास पांच महिला इजराइली सैनिकों को रिहा करेगा। इस प्रस्ताव पर पिछले हफ्ते पेरिस में मिस्र, कतर और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चर्चा हो चुकी है। इस पर हमास और इजराइल लगभग सहमत हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इस पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हमास इस समझौते में यह भी चहता है कि इजराइली सैनिक संघर्ष विराम की अवधि तक गाजा से हट जाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 67 अंक उछला
    Next Article ससुराल में पंखे से झूलता मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version