Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लोहरदगा : अंजुमन इस्लामिया के नवनिर्वाचित पदधारियों ने ली शपथ
    Jharkhand Top News

    लोहरदगा : अंजुमन इस्लामिया के नवनिर्वाचित पदधारियों ने ली शपथ

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiFebruary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कौमी मिल्लत और समाज की बेहतरी के लिए करें काम: एसपी
    अंजुमन पर समाज के विकास की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है: एसडीओ
    लोहरदगा। अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के नवनिर्वाचित पदधारियों ने रविवार को शपथ ली। उर्स मैदान में आयोजित समारोह में सदर, सेक्रेटरी और पंचायतों के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। जामा मस्जिद के इमाम कारी शमीम रजवी ने नवनिर्वाचित सदर अब्दुल रउफ अंसारी को शपथ दिलायी। सेक्रेटरी सैयद शाहिद अहमद को हाजी अशरफ खान ने शपथ दिलायी। जामा मस्जिद के इमाम ने तिलावत-ए-कुरान पाक और मस्जिद-ए-असनी के इमाम कारी हाजी शाहिद फिदायी के जरिये नात-ए-पाक के साथ समारोह की शुरुआत की गयी। सदर और सेक्रेटरी को शपथ दिलाने के बाद प्रत्येक पंचायत से अंजुमन बोर्ड के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। मुख्य अतिथि एसपी हारिस बिन जमा ने कहा कि कोई भी देश संविधान और कानून से चलता है। अंजुमन इस्लामिया को भी देश की कानून व्यवस्था के तहत कौमी मिल्लत और समाज की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। इसमें जिला-पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। विशिष्ट अतिथि एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि अंजुमन पर समाज के विकास की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य वारिस कुरैशी ने कहा कि समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पूर्व सदर हाजी शकील अहमद ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया धार्मिक और सामाजिक संगठन है। इसका दायरा समाज के प्रत्येक वर्ग तक फैला हुआ है। इस लिहाज से दायित्व भी काफी बड़ा है। नाजिम-ए-आला अब्दुल जब्बार ने इलेक्शन कमिटी के कनवेनर अनवर अंसारी, नायब कनवेनर सहित सभी सदस्यों को चुनाव संपन्न कराने के लिए मुबारकबाद दी। मौके पर विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, जूरी कमेटी के नेसार अहमद, सलीम अंसारी बड़े, आबिद हुसैन, युसूफ अंसारी, इम्तियाज अंसारी, जहुर अंसारी, अल्ताफ कुरैशी, इकबाल खलीफा, असगर अंसारी, हाजी मुमताज अहमद, एनामुल हक आदि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के मिडिल स्कूल में हेडमास्टर का टोटा स्कूलों में हेडमास्टर के 98 प्रतिशत पद खाली,सिर्फ 55 के भरोसे 3218 मिडिल स्कूल
    Next Article विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version